ENG vs AUS Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जा रहा है। ग्रुप-बी का यह दूसरा मैच है। दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने की लिए उतर रही है। इस मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

10:35 PM (IST) Feb 22
352 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। जोश इंगलिस की धमाकेदार 120 रनों की शतकीय पारी के चलते कंगारुओं ने इस मैच को 47.3 ओवर में अपने नाम कर लिया।
10:13 PM (IST) Feb 22
351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंगलिस ने धमाकेदार शतक जड़ा है।
09:56 PM (IST) Feb 22
282 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा है। ब्रैंडन कार्स ने एलेक्स कैरी को 68 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट किया।
09:51 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 265 रन है। एलेक्स कैरी 53 और जोस इंग्लिस 78 पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 128 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 60 गेंदों पर 87 रनों की जरूरत है।
09:45 PM (IST) Feb 22
जोस इंग्लिस के बाद अब एलेक्स कैरी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:20 PM (IST) Feb 22
351 रनों का पीछा करते हुए जोश एंग्लिस ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। अभी भी वो 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
09:01 PM (IST) Feb 22
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 30.5 ओवर में 203 रन पूरे हो चुके हैं।
08:58 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 197 रन है। एलेक्स कैरी 28 और जोश एंग्लिस 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 120 गेंदों में 156 रनों की जरूरत है।
08:37 PM (IST) Feb 22
351 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम का स्कोर 24.2 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन है।
08:30 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा दिया है। अच्छी लय में दिख रहे मैथ्यू शॉट 63 रन बनाकर लियम लिविंगस्टन के पहले शिकार बने हैं।
08:22 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 129 रन है। मैथ्यू शॉट 60 और जोश इंग्लिश 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गेंदबाजी में मार्क वुड 1, जोफ्रा आर्चर 1 और आदिल राशिद को 1 विकेट मिले हैं।
08:18 PM (IST) Feb 22
352 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिर चुका है। मार्नस लाबुशेन 47 रन बनाकर आदिल राशिद के पहले शिकार बने हैं।
08:11 PM (IST) Feb 22
351 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी भी वो 57 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
08:02 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 100 रन पूरे हो चुके हैं। 15 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन है।
07:40 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और पहला पावरप्ले खत्म हो गया है। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 76 रन है। मैथ्यू शॉट 31 और मार्नस लाबुशेन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:27 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया के 7 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं।
07:19 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 31 रन है। ट्रेविस हेड 6 और स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मैथ्यू शॉट 16 और मार्नस लाबुशेन 4 रन पर खेल रहे हैं। गेंदबाजी में मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट लिए।
06:18 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 50 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 352 रनों की जरूरत है।
06:15 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 49.2 ओवर में 338 रन पर आठवां झटका लगा है। ब्रैडन कार्स 8 रन बनाकर लाबुशेन के दूसरे शिकार बने हैं।
06:05 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सातवां झटका दे दिया है। 165 रन बनाकर बेन डकेट मर्नस लाबुशेन के पहले शिकार बने।
06:01 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया को छठी सफलता 46.4 ओवर में 316 रन पर मिली है। लियम लिविंगस्टोन 14 रन बनाकर डवारशुइस के तीसरे शिकार बने हैं।
05:53 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 45 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 303 रन है। डकेट 150 और लिविंगस्टोन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेंदबाजी में डवारशुइस को 2, एडम जैंपा को 2 और ग्लेन मैक्सवेल को 1 विकेट मिले हैं।
05:50 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन डकेट ने 134 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए हैं और अभी क्रीज पर डटे हुए हैं।
05:47 PM (IST) Feb 22
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के 44 ओवर में 300 रन पूरे हो चुके हैं। अभी भी बेन डकेट 148 और लियम लिविंगस्टोन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:33 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा दिया है। कप्तान जोस बटलर 23 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल के पहले शिकार बने।
05:28 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 268 रन है। बेन डकेट 140 और जोस बटलर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में एडम जैंपा ने 2 और बेन डवारशुइस ने 2 विकेट लिए हैं।
05:03 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया को 34.1 ओवर में 219 के स्कोर पर चौथी सफलता मिली है। हैरी ब्रुक 3 रन बनाकर एडम जैंपा के दूसरे शिकार बने।
04:51 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन डकेट ने 95 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह उनके करियर का तीसरा शतक है। अभी भी वो 102 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
04:45 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया को 31वें ओवर की अंतिम गेंद पर तीसरी सफलता मिली है। जो रूट 68 रन बनाकर एडम जैंपा के पहले शिकार बने।
04:40 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 200 रन है। बेन डकेट 92 और जो रूट 68 पर खेल रहे हैं।
04:17 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 25 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 166 रन है। बेन डकेट 73 और जो रूट 54 रन पर खेल रहे हैं।
04:09 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट ने भी अर्धशतक लगाया है। इसके लिए उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया।
04:05 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की पारी में 150 रन बोर्ड पर लग चुके हैं और अभी 22 ओवर का खेल पूरा हुआ है।
04:02 PM (IST) Feb 22
बेन डकेट और जो रूट के बीच 94 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। डकेट 62 और रूट 42 पर खेल रहे हैं।
03:58 PM (IST) Feb 22
लाहौर में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम का स्कोर रन है और 2 विकेट गिरे हैं। बेन डकेट 52 और जो रूट 41 पर खेल रहे हैं। दोनों विकेट बेन डवार शुइस ने चटकाए।
03:51 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाएं हाथ के इंग्लिश बल्लेबाज बेन डकेट ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिलहाल वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:38 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की पारी में 15 ओवर के खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है।
03:34 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में 105 रन पूरे हो चुके हैं और अभी 14 ओवर का खेल हुआ है। डकेट 36 और रूट 27 रन पर खेल रहे हैं।
03:20 PM (IST) Feb 22
इंग्लैंड की बल्लेबाजी में पहला पावरप्ले खत्म हो गया है। टीम का स्कोर 2 विकेट पर 73 रन है। बेन डकेट 21 और जो रूट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। डवारशुइस ने 2 विकेट लिए।
02:57 PM (IST) Feb 22
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। जेमी स्मिथ 15 रन बनाकर डवरशुइस के दूसरे शिकार बने।