खुद को IPS ऑफिसर बात कर लोगों को ठग रहा पूर्व क्रिकेटर... ताज होटल को लगाया लाखों का चूना, ऋषभ पंत से भी ठगे करोड़ों

Published : Dec 28, 2023, 08:28 AM IST
mrinank-Singh-arrested-for-cheating-Taj-palace-hotel

सार

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह ने ताज पैलेस होटल से 55 लाख रुपए की ठगी की और इतना ही नहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी वह 1.63 करोड़ रुपए ठग चुके हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में नई दिल्ली के चाणक्यपुरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी किया करता है। 2022 में उसने ताज पैलेस होटल से 553000 की धोखाधड़ी की। उस समय उसने बताया था कि वह आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी मृणांक सिंह ने खुद को कर्नाटक का वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर भारत के कई लग्जरी होटल और मालिकों के साथ धोखाधड़ी की है।

ऋषभ पंत से लेकर कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार

आरोपी मृणांक सिंह ने कई होटल, बार, रेस्टोरेंट, यंग गर्ल्स, कैब ड्राइवर, खाने की दुकानों के मालिक सहित कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। साल 2020-21 में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ भी वह धोखाधड़ी कर चुके हैं, तब उन्होंने ऋषभ पंत को 1.63 करोड़ रुपए का चूना लगाया था। इतना ही नहीं मृणांक सिंह के फोन से पता चला है कि उनके कांटेक्ट कई मॉडल और लड़कियों से भी हैं, जिनके आपत्तिजनक वीडियो उनके फोन से मिले हैं। कुछ समय पहले मृणांक ने आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होने पर खुद को एडीजीपी आलोक कुमार बताया था।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पूछताछ में पता चला कि पूर्व क्रिकेटर खुद को कभी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व बताकर लोगों से ठगी किया करता, तो कभी खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लग्जरी होटल में ठहरा करता। अपने स्टारडम का इस्तेमाल करके उन्हें झूठे वादों में फंसता और कई दिनों तक रहने के बाद भी पेमेंट दिए बिना चला जाता था।

पिता ने कर दिया था संपत्ति से बेदखल तो बन गए ठग

आरोपी मृणांक सिंह को 25 दिसंबर 2023 को दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया। उसने कई बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मृणांक सिंह के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी संपत्ति से उसे बेदखल कर दिया है। उनका बेटे से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि मृणांक सिंह ने 1980 से 1990 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में खेला और फिलहाल वह एयर इंडिया में मैनेजर भी है।

और पढ़ें- Premier League: चेल्सी ने 2-1 से हासिल की जीत, तीन मिनट में हुए तीन गोल

PREV

Recommended Stories

युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह