योग, स्विमिंग और वेज डाइट- सुनील छेत्री की फिटनेस जर्नी से पाएं मोटिवेशन

Published : Jun 24, 2025, 07:16 PM IST

Sunil Chhetri workout plan: सुनील छेत्री, 40 साल की उम्र में भी शानदार फिटनेस के धनी हैं। जानें उनके योग, स्विमिंग और HIIT वर्कआउट रूटीन से लेकर वेजिटेरियन डाइट प्लान तक की पूरी जानकारी।

PREV
16
सुनील छेत्री का फिटनेस प्लान

40 वर्षीय फुटबॉलर सुनील छेत्री भारत के एक शानदार प्लेयर हैं और अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनके फिटनेस और डाइट प्लान से आप भी मोटिवेशन लेकर उनकी तरह फिजिक पा सकते हैं।

26
सुनील छेत्री का वर्कआउट रूटीन

सबसे पहले सुनील छेत्री के वर्कआउट रूटीन की बात की जाए, तो वह सुबह जल्दी उठकर योग और स्ट्रेचिंग करते हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी से नहाते हैं।

36
सुनील छेत्री का HIIT वर्कआउट

सुनील छेत्री हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग पर ध्यान देते हैं, जो उनके ओवरऑल फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसके अलावा वह कंधे, एब्स और हैमस्ट्रिंग पर ध्यान देते है। अपने स्टैमिना को बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकार की वेटलिफ्टिंग और एक्सरसाइज करते हैं।

46
सुनील छेत्री का डाइट प्लान

सुनील छेत्री प्योर वेजीटेरियन हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स को जरूर शामिल करते हैं। नाश्ते में वह नट्स के साथ दलिया और फ्रेश जूस का सेवन करते हैं।

56
एक्सरसाइज के बाद खाते हैं हेल्दी मील

सुनील छेत्री ब्राउन ब्रेड, ब्रोकली, छोले, सुशी, ऑलिव खाते हैं। लंच में रोटी, दाल, एक कटोरी सब्जी और पनीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। इसके अलावा वह ब्राउन राइस, किनोवा और नट्स जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

66
हाइड्रेशन के लिए पानी है जरूरी

सुनील छेत्री सुबह उठते से अपने दिन की शुरुआत सादे पानी से करते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकलने में मदद करता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है। रात को वह जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं और कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर पूरी करते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories