'खतरनाक' क्रिकेटर कैसे बना सुनील गवास्कर का जीजा?, पहली नजर में बहन ने किया पसंद

Published : Sep 20, 2024, 04:00 PM IST
'खतरनाक' क्रिकेटर कैसे बना सुनील गवास्कर का जीजा?, पहली नजर में बहन ने किया पसंद

सार

सुनील गावस्कर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं। लेकिन उनकी छोटी बहन के प्यार में पड़ गए थे  भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिर कुछ दिनों बाद उनसे शादी कर ली।  इनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, यहां है डिटेल स्टोरी..

सुनील गावस्कर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं। लेकिन उनकी छोटी बहन के प्यार में पड़ गए थे  भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिर कुछ दिनों बाद उनसे शादी कर ली। सुनील गावस्कर की बहन से शादी करने वाले क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि कर्नाटक के ही गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ उर्फ जीआर विश्वनाथ। इनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, यहां है डिटेल स्टोरी..

सुनील गावस्कर के घर गए थे जी.आर. विश्वनाथ, पहली मुलाकात में ही उनकी बहन पर दिल आ गया था। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के रहने वाले जी.आर‌ विश्वनाथ अपने कलात्मक क्रिकेट के लिए मशहूर थे। 1971 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरा खत्म करके भारत वापस आ रही थी। इस दौरान सुनील गावस्कर और जी.आर विश्वनाथ एक ही टीम में थे। वेस्टइंडीज से आते वक्त सुनील गावस्कर, जी.आर विश्वनाथ को अपने घर ले गए थे। 

 

वहां जाकर विश्वनाथ को सुनील गावस्कर की बहन कविता से पहली नजर में ही प्यार हो गया। इधर कविता गावस्कर को भी क्रिकेटर विश्वनाथ से प्रेम हो गया था। इसके कुछ साल बाद दोनों ने शादी कर ली। 

जीजा बनें विश्वनाथ को गावस्कर ने बताया था खतरनाक
इसके बाद सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए विश्वनाथ को खतरनाक बताया था।  एक बार मैं इन्हें घर बुलाकर गलती कर दी थी। इसका परिणाम भी वैसा ही हुआ, जैसा होता है। 1978 में गावस्कर की बहन कविता ने क्रिकेट के गुंडप्पा उर्फ जीआर विश्वनाथ से शादी कर ली। गुंडप्पा को 1977-78 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

 

भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6080 रन बनाए हैं। इसमें कुल 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनके बेस्ट स्कोर की बात करें तो वह 222 रन है। वहीं उनके वनडे क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 25 वनडे मैच खेले हैं और कुल 439 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17000 रन बनाए हैं, जिसमें 44 शतक शामिल हैं।

गुंडप्पा विश्वनाथ और गावस्कर की बहन कविता

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स