गौतम गंभीर की मां को पड़ा दिल का दौरा, इंग्लैंड दौरे से वापस भारत लौट हेड कोच, जानें कैसी है तबियत?

Published : Jun 13, 2025, 03:50 PM IST
gautam gambhir pc

सार

Gautam Gambhir Mother: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में गंभीर भारतीय टीम का साथ छोड़कर इंडिया वापस लौटे हैं। 

Gautam Gambhir Mother News: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है, जहां 20 जून से 5 मैचों से की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसी बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वापस इंडिया लौट आए हैं। खबर सामने आई है, कि उनकी मां को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद वो आईसीयू में भर्ती हुई हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। रिपोर्ट की मानें, तो गंभीर की माताजी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

7 जून को गौतम गंभीर लंदन के लिए रवाना हो गए थे। टीम इंडिया इस समय बैकेनहम में अभ्यास करने में लगी हुई है। आज यानी 13 जून को यहां पर इंट्रा स्क्वॉड अभ्यास मैच भी खेलना है। लेकिन, इससे पहले ही गौतम को इंडिया वापस लौटना पड़ा है। वो टीम का साथ छोड़कर अपनी मां की हालचाल देखने पहुंचे हैं। हालांकि, 20 जून तक वो वापस टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

गौतम गंभीर के कब लौटेंगे वापस लंदन?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मां का नाम सीमा गंभीर है। उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद जल्दीबाजी में ICU में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार वो अभी भी वहीं पर मौजूद हैं और उनका इलाज चल रहा है। लेकिन, राहत की बात यह है कि उनकी तबीयत में सुधार बताया गया है। वो खतरे से भी बाहर हैं। ऐसे में गौतम 17 जून को वापस लौट जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।।

कहां रहता क्रिकेटर गौतम गंभीर का पूरा परिवार?

गंभीर का पूरा परिवार देश की राजधानी दिल्ली में रहता है। उनके पिता का नाम दीपक गंभीर है। वो एक बिजनेसमैन हैं, जो टेक्सटाइल के लिए काम करते हैं। वहीं, उनकी माताजी एक हाउस वाइफ हैं। गंभीर की एक छोटी सिस्टर भी हैं, जिनका नाम एकता है। गौतम की शादी साल 28 अक्टूबर 2011 को नताशा जैन के साथ हुई थी। उनकी दो बेटी है। एक का नाम आजीन और दूसरे का अनाइजा है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स