Goa vs Mumbai SMAT 2026: एक्शन में सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान, जानें कहां देखएं लाइव मैच

Published : Nov 18, 2026, 01:16 PM IST
Goa vs Mumbai Live Streaming

सार

Goa vs Mumbai SMAT 2026 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान एक्शन में हैं। जानें मैच का समय, मैदान और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

Goa vs Mumbai Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बुधवार, 18 नवंबर को गोवा और मुंबई के बीच एलीट ग्रुप-D का मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस सेकेंड ग्राउंड पर हो रहा है। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से हुई। जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान पर सभी की नजरें रहेंगी।

शानदार फॉर्म में है मुंबई की टीम

मुंबई की टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और चार प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-D में टॉप पर है। दूसरी ओर, गोवा को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम की कोशिश मुंबई के खिलाफ जीत का खाता खोलने की होगी।

और पढे़ं- SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव का तूफानी कमबैक, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

कहां देख सकेंगे गोवा vs मुंबई का मुकाबला?

गोवा और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण को लेकर फिलहाल निराशाजनक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा और न ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर किया जा रहा है। लेकिन गोवा और मुंबई के इस मैच को लाइव कवरेज के लिए शामिल नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में फैंस टॉस, लाइव स्कोर और गेंद-दर-गेंद अपडेट्स के जरिए मुकाबले से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यहां देखें मैच के अपटेड

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक दो पारियों में 142 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 284.00 का रहा है। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली। सरफराज खान ने भी गुजरात के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई की टीम में शिवम दुबे, मुशीर खान और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

वहीं, गोवा को कप्तान अभिनव तेजराना से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 36 गेंदों पर 76 रन बनाए थे। दीप राज गांवकर और सुयश प्रभुदेसाई भी टीम के अहम बल्लेबाज हैं। मुंबई ने इस मैदान पर अपने दोनों मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। ऐसे में गोवा के सामने मजबूत मुंबई टीम को रोकने की बड़ी चुनौती होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 1st Test: कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? 7-4 का क्या कॉम्बिनेशन लेकर आ रहे कप्तान गिल
IND vs NZ: कप्तान के रूप में कैसा रहा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े