मैं पल दो पल का साथी... IPL से संन्यास के बाद MS Dhoni की पहली Insta पोस्ट

Published : Nov 17, 2026, 07:06 PM IST
MS Dhoni Instagram Post

सार

MS Dhoni IPL Retirement: IPL से संन्यास के बाद एमएस धोनी की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में है। माही ने 'मैं पल दो पल का साथी हूं' गाने का जिक्र किया।

Dhoni First Post After Retirement: IPL से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी की पहली सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। माही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास मैसेज शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "Fans proved me wrong, no better song to accept it. मैं पल दो पल का साथी हूं।" इसका मतलब है कि फैंस ने उन्हें गलत साबित कर दिया और इस बात को स्वीकार करने के लिए इससे बेहतर गाना नहीं हो सकता। धोनी ने अपनी पोस्ट में 'मैं पल दो पल का साथी हूं' गाने का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि शायद इसके दो वर्जन बनाए गए थे, ताकि वह गलती कर सकें और फिर उसे स्वीकार कर सकें।

धोनी ने गाने के जरिए दिया खास संदेश

धोनी की इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उनके गाने के चयन की हो रही है। उन्होंने 'मैं पल दो पल का साथी हूं' गाने की पंक्ति के जरिए अपनी बात रखी। उनके इस मैसेज को IPL से विदाई और फैंस के साथ उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। धोनी ने अपने पूरे IPL करियर में मैदान पर कई यादगार पल दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव और फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में उनके संन्यास के बाद साझा की गई यह पोस्ट समर्थकों के लिए खास बन गई है।

और पढे़ं- MS Dhoni IPL Salary: CSK से 17 साल में कितनी दौलत कमाई? आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश!

20 मिनट में मिले 19 लाख लाइक्स

धोनी की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन मिले। खबर लिखे जाने तक, पोस्ट को महज 20 मिनट में करीब 19 लाख लाइक्स मिल गए। इससे एक बार फिर माही की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धोनी के फैंस उनकी पोस्ट के शब्दों और गाने के चयन के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। हालांकि, माही ने अपने संदेश में ज्यादा कुछ कहने के बजाय कुछ शब्दों और एक गाने के जरिए अपनी बात रखी। यही वजह है कि उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

माही का आईपीएल रिटायरमेंट

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 17 साल लंबे IPL करियर के बाद बतौर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। माही ने अपने IPL सफर में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया और अपनी कप्तानी, विकेटकीपिंग और शानदार फिनिशिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता। धोनी ने IPL में 278 मैच खेले और 5,439 रन बनाए। उनके नाम 264 छक्के और 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं। हालांकि, अब वो IPL 2027 में मेंटर की भूमिका में उनकी नई पारी की चर्चा है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

MS Dhoni IPL Salary: CSK से 17 साल में कितनी दौलत कमाई? आंकड़ा देख उड़ जाएंगे होश!
धोनी के बाद अब अगला नंबर किसका? जानिए कब तक IPL खेलते दिख सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा