MS Dhoni IPL Records: एमएस धोनी का 17 साल का IPL सफर अब खिलाड़ी के तौर पर खत्म हो गया है। जानिए उनके करियर के 17 बड़े रिकॉर्ड, 5 IPL ट्रॉफी, 5,439 रन और विकेटकीपिंग के शानदार आंकड़े।
MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी का IPL सफर साल 2008 में शुरू हुआ था। करीब 17 साल तक उन्होंने अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी से इस लीग में अलग पहचान बनाई। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पांच बार IPL का खिताब जीता। अब धोनी का खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म हो गया है। 17 नवंबर 2026 को CSK ने एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर शेयर की। हालांकि, IPL 2027 से वह CSK के साथ मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। आइए जानते हैं धोनी के IPL करियर के 17 बड़े रिकॉर्ड।
धोनी के IPL करियर के 17 बड़े रिकॉर्ड
1. 278 IPL मैच खेलने का रिकॉर्ड: धोनी ने अपने IPL करियर में कुल 278 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया।
2. 5,439 रन बनाए: धोनी ने IPL की 242 पारियों में कुल 5,439 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 38.30 रहा।
3. 84 रन नाबाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर: IPL में धोनी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 84 रन नाबाद है। यह पारी उन्होंने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली थी।
और पढे़ं- MS Dhoni IPL Retirement: धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK में निभाएंगे नई भूमिका
4. 24 अर्धशतक लगाए: धोनी ने IPL में 24 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली। हालांकि, वह इस लीग में कभी शतक नहीं लगा सके।
5. 264 छक्के जड़े: धोनी अपनी लंबे छक्के लगाने की क्षमता के लिए मशहूर रहे हैं। उन्होंने IPL करियर में 264 छक्के लगाए।
6. 375 चौके लगाए: उनके बल्ले से IPL में कुल 375 चौके निकले। उनकी बल्लेबाजी में ताकत के साथ बेहतरीन टाइमिंग भी देखने को मिली।
7. 137.45 का स्ट्राइक रेट: धोनी का IPL करियर स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता ने उन्हें खास फिनिशर बनाया।
8. 158 कैच पकड़े: विकेटकीपर के रूप में धोनी ने IPL में 158 कैच लपके। विकेट के पीछे उनकी फुर्ती हमेशा चर्चा में रही।
9. 47 स्टंपिंग कीं: धोनी ने IPL में 47 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया। उनकी तेज स्टंपिंग ने कई बार मैच का रुख बदल दिया।
10. विकेट के पीछे 205 शिकार: कैच और स्टंपिंग को मिलाकर धोनी के नाम कुल 205 विकेटकीपिंग डिसमिसल दर्ज हैं।
11. कैच लेने में भी शानदार रिकॉर्ड: धोनी IPL के सबसे सफल विकेटकीपरों में शामिल हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 158 कैच पकड़े हैं।
12. सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। उन्होंने कुल 47 स्टपिंग और 53 रन आउट किए है।
13. कप्तानी में शानदार रिकॉर्ड: धोनी ने IPL में 235 मुकाबलों में कप्तानी की और इनमें से 136 मैचों में जीत हासिल की।
14. CSK को पांच बार बनाया चैंपियन: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL ट्रॉफी जीती।
15. 10 बार टीम को फाइनल में पहुंचाया: धोनी की कप्तानी में CSK ने 10 बार IPL फाइनल में जगह बनाई। यह उनकी सफल कप्तानी का बड़ा प्रमाण है।
16. 2008 से CSK का चेहरा रहे धोनी: IPL के पहले सीजन से ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे। हालांकि, टीम के दो साल के निलंबन के दौरान उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था।
17. 2024 में 220.55 का स्ट्राइक रेट: धोनी ने IPL 2024 में 161 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.55 रहा। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने फैंस को खूब रोमांचित किया।








