IPL 2025 MI vs GT Live Updates, Indian Premier League 2025: मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के सामने 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 97 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 100 रन चाहिए। टीम का स्कोर 11 ओवर 97/2 है।
11:40 PM (IST) Mar 29
गुजरात (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रनों से हराया है। 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम रन ही बना सकी। गेंदबाजी में गुजरात के गेंदबाजों ने कमाल किया मैच को एकतरफा अपने नाम किया।
11:19 PM (IST) Mar 29
गुजरात ने मुंबई को छठा झटका 124 रन के स्कोर पर दे दिया है। हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर कगीसो रबाडा के शिकार बन गए हैं। टीम का स्कोर 17 ओवर में 124/6 है। जीत के लिए 18 गेंदों में 73 रन चाहिए।
11:14 PM (IST) Mar 29
197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट 120 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। सूर्यकुमार यादव 48 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने हैं। स्लो गेंद की जाल में वो पूरी तरह से फंस गए।
10:55 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट 108 रन के स्कोर पर गिर गया है। रॉबिन मींज 3 रन बनाकर साईं किशोर के शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 13 ओवर में 108/4 है। जीत के लिए 42 गेंदों पर 89 रन चाहिए।
10:45 PM (IST) Mar 29
गुजरात ने मुंबई को 97 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया है। 39 रन बनाकर तिलक वर्मा प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार हुए हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो कैच आउट हो गए हैं।
10:42 PM (IST) Mar 29
197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी में 11 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 97 रन है। सूर्यकुमार यादव 37 और तिलक वर्मा 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए गेंदों पर रनों की जरूरत है। टीम का स्कोर 11 ओवर 97/2 है।
10:06 PM (IST) Mar 29
गुजरात के गेंदबाजों ने मुंबई को दूसरा झटका 35 के स्कोर पर गिर गया है। मोहम्मद सिराज ने रयान रिकेलटन को 6 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। MI का स्कोर 4.3 ओवर में 35/2 है। जीत के लिए 93 गेंदों में 162 रनों की जरूरत है।
09:45 PM (IST) Mar 29
गुजरात ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका पहले ही ओवर में दे दिया है। मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को 8 रन के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखाया है। शानदार गेंद पर रोहित चूक गए और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए।
09:28 PM (IST) Mar 29
गुजरात टाइटंस की पारी खत्म हो चुकी है और टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन हुआ है। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 120 गेंदों पर 197 रनों की जरूरत है। बल्लेबाजी में साईं सुदर्शन ने 63 रनों की लाजवाब पारी खेली। जोस बटलर ने भी 39 रन बनाए। गिल के बल्ले से भी 38 रन निकले। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 2, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू ने 1-1 विकेट लिए।
09:24 PM (IST) Mar 29
गुजरात की पारी में 194 रनों के स्कोर पर सातवां झटका लग गया है। रशीद खान 6 रन बनाकर सत्यनारायण राजू के शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो सीधे गेंद हार्दिक पंड्या को दे दिया।
09:15 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 179 रन पर लगातार तीन झटके दे दिए हैं। शरफेन रदरफोर्ड 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर दीपक चाहर के शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वो मिचेल सैन्टनर के हाथों कैच आउट हुए हैं। इससे पहली 2 गेंद पर साईं सुदर्शन और राहुल तेवतिया आउट हुए थे।
09:14 PM (IST) Mar 29
179 के स्कोर पर गुजरात को लगातार 2 गेंदों पर 2 बड़े झटके लग गए हैं। साईं सुदर्शन के बाद राहुल तेवतिया रन आउट हो गए। उन्हें खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला। एक भी गेंद वो नहीं खेल पाए हैं।
09:12 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट 179 के स्कोर पर गिरा दिया है। साईं सुदर्शन 63 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ट्रेंट बोल्ट की खतरनाक यॉर्कर गेंद पर वो चकमा खा गए और सीधे LBW हुए। उन्होंने रिव्यू लेने का प्रयास भी नहीं किया।
08:54 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस ने गुजरात का तीसरा विकेट 146 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। हार्दिक पंड्या ने शाहरुख खान को 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। छक्का मारने के प्रयास में वो तिलक वर्मा के हाथों पकड़े गए। टीम का स्कोर 15.3 ओवर 146/3 है।
08:50 PM (IST) Mar 29
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर रन है। क्रीज पर साईं सुदर्शन 52 और शाहरुख खान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक बड़े टोटल की ओर जीटी बढ़ रही है। टीम का स्कोर 15 ओवर 140/2 है।
08:48 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस के खिलाफ साईं सुदर्शन ने लाजवाब पारी खेलते हुए 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के जड़े हैं। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक है। अभी भी वो क्रीज पर डटे हुए हैं।
08:45 PM (IST) Mar 29
मुंबई इंडियंस ने गुजरात को दूसरा झटका 129 रन के स्कोर पर दिया है। 39 रन बनाकर खतरनाक लग रहे जोस बटलर को मुजीब उर रहमान ने आउट कर दिया। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 129/2 है।
08:28 PM (IST) Mar 29
गुजरात की पारी में 11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 101 रन है। शुभमन गिल 38 के रूप में एक विकेट गिरा है। इस समय क्रीज पर साईं सुदर्शन 39 और जोस बटलर 21 बनाकर खेल रहे हैं।
07:59 PM (IST) Mar 29
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने तेज शुरूआत की है। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले 6 ओवर में 66 रन बटोर लिए हैं। गिल 32 और सुदर्शन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 6 ओवर 66/0 है।
07:46 PM (IST) Mar 29
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने तेज शुरुआत की है। दोनों काफी अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। सुदर्शन 13 और गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 3.2 ओवर में 27/0 है।
07:44 PM (IST) Mar 29
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सत्यनारायण राजू, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान
07:43 PM (IST) Mar 29
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, साईं किशोर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
07:41 PM (IST) Mar 29
IPL 2025 MI vs GT Live Updates: मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर गुजरात पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। गिल और सुदर्शन ओपनिंग की शुरुआत कर रहे हैं। मुंबई की कप्तानी आज हार्दिक पंड्या कर रहे हैं।