OMG! सोशल मीडिया से दूर-फोन नहीं रखते पास फिर भी 4.4 Cr. फॉलोवर्स, जानें धोनी ने किस प्लेटफॉर्म पर कितने पोस्ट किए?

Published : Jul 07, 2023, 04:43 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 05:53 PM IST
ms dhoni birthday wish

सार

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Birthday) का 7 जुलाई 2023 को 42 साल के हो गए। रांची के राजकुमार धोनी को जन्मदिन मनाने के लिए फैंस और साथी खिलाड़ी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। 

MS Dhoni Birthday. देश करोड़ों फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्रिकेट के धुरंधर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया है। कहीं उनका सबसे ऊंचा कटआउट लगाया गया तो कहीं उनके कटआउट पर दूध से नहलाया गया। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर धोनी के जन्मदिन की धूम मची हुई लेकिन करोड़ों दिलों की धड़कन धोनी खुद सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। कई बार तो धोनी के पास फोन भी नहीं रहता, जिससे उन्हें कांटैक्ट किया जा सके।

सोशल मीडिया पर धोनी के करोड़ों फॉलोवर्स

आपको यह जानकर आश्चर्य होगी कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन उनके फॉलोवर्स की संख्या दिन बन दिन बढ़ती ही जा रही है। ट्वीटर पर धोनी को करीब 8.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन उन्हें ट्वीटर पर पोस्ट किए हुए 2 साल से भी ज्यादा वक्त बीत गया है। धोनी ने आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था। फेसबुक की बात करें उनकी लास्ट पोस्ट 1 जुलाई को थी, जब डॉक्टर्स के बारे में धोनी ने कुछ लिखा था। फेसबुक पर धोनी के 2.7 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर धोनी के सिर्फ 108 पोस्ट

सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी को 4.4 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने आखिरी पोस्ट करीब 5 महीने पहले की थी। तब वे अपने फॉर्म हाउस में ट्रैक्टर चला रहे थे। टीम इंडिया के कई दोस्त धोनी के बारे में खुलासा कर चुके हैं कि वे अक्सर अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखते हैं और यही वजह है कि उनसे कांटैक्ट करना बेहद मुश्किल काम है।

धोनी की वाइफ साक्षी से मिलती हैं ज्यादातर अपडेट्स

महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा कुछ पोस्ट नहीं करते लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी एक्टिव रहती हैं। धोनी के बारे में ज्यादातर अपडेट्स साक्षी धोनी के अकाउंट्स से ही फैंस के पास पहुंचती हैं। यह भी सच है कि धोनी के बारे में कोई भी पोस्ट आती है तो वह बहुत जल्दी वायरल हो जाती है।

यह भी पढ़ें

Watch Video: आंध्र प्रदेश में कुछ ऐसे मनाया गया कैप्टन कूल 'थाला' का जन्मदिन, सबसे ऊंचा कटआउट-दूध से कराया स्नान

 

 

PREV

Recommended Stories

युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह