भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 42वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उनके चाहने वालों ने धोनी की 52 फीट से लेकर 77 फीट तक का कटआउट लगाकर जन्मदिन मनाया है।

MS Dhoni Birthday. भारत में किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट कब और कहां लगा? तो इसका जवाब है कि महेद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन के मौके पर आंध्र प्रदेश में लगाया गया। यहां धोनी की 77 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है। कई स्थानों पर 52 फीट से लेकर 77 फीट तक कटआउट लगाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का जन्मदिन मनाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस ने धोनी का सबसे ऊंचा कटआउट लगाया

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का बड़ा कटआउट लगाया। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और नंदीगामा में यह विशाल कटआउट दिखाई दिए। हैदराबाद के कटआउट की ऊंचाई जहां 52 फीट रही, वहीं नंदीगामा में धोनी की 77 फीट उंची कटआउट दिखी। हैदराबाद में धोनी टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए, वहीं नंदीगामा में वे चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस किट में दिखाई दे रहे हैं। नंदीगामा में तो धोनी के कटआउट को दूध भी पिलाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Scroll to load tweet…

धोनी के नाम वर्ल्ड क्रिकेट की बड़ी उपलब्धियां

महेंद्र सिंह धोनी की पहली कामयाबी साल 2007 में उस वक्त दिखी, जब भारत ने पहला टी20 विश्वकप अपने नाम किया। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक लंबे बालों वाले कप्तान ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और चौंकाने वाले फैसले लेकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। धोनी के करियर का दूसरा सबसे बड़ा पड़ाव साल 2011 में सामने आया जब उन्होंने 28 साल के बाद भारत को वनडे विश्वकप का चैंपियन बना दिया। उस वक्त टेस्ट में भी भारत का कोई सानी नहीं था। 2 साल के बाद 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीसरी प्रतिष्ठित ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऐसा करने वाले वाले वे भारत के एकमात्र कप्तान हैं।

यह भी पढ़ें

MS Dhoni Birthday: आप भी खाना चाहते हैं धोनी के फॉर्म की हरी-हरी सब्जियां, तो इस तरह करें ऑनलाइन ऑर्डर