महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा। आईपीएल में भी सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतकर धोनी ने अपना सिक्का जमाया। फैंस को उम्मीद है कि वे कि आईपीएल का एक और सीजन खेलेंगे।

MS Dhoni Birthday. क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी किस तरह का खास काम कर रहे हैं। अगर, नहीं जानते तो हम आपको पूरी जानकारी देते हैं। एमएस धोनी इस वक्त ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं और ऑनलाइन ऑर्डर की सप्लाई भी करते हैं। यानि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में भी बेहद ऑर्गेनिक रहे और क्रिकेट के बाद भी वे ऑर्गेनिक खेती से जुड़कर अपने फैंस को नई प्रेरणा भी दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी के पैतृक गांव में हो रही ऑर्गेनिक खेती

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित पैतृक गांव सैम्बो में उनका फॉर्म है। यह करीब 43 एकड़ में फैला हुआ है और यहीं पर महेंद्र सिंह धोनी ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। यहीं पर उनका खुद का डेयरी फॉर्म है। यहां कई नस्ल की बेहतरीन गाएं हैं और उनका दूध बेहद शुद्ध है। यहां पर स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, ड्रैगन फ्रूट, तरबूज, लौकी, भिंडी, ब्रोकली, टमाटर सहित कई तरह की सब्जियां उगाई जा रही हैं।

मुर्गी पालन से भी जुड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी के इस फार्म में मुर्गे की सबसे खास प्रजाति कड़कनाथ मुर्गे की भी फार्मिंग की जाती है और बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन किया जा रहा है। यहां से धोनी न सिर्फ कड़कनाथ मुर्गे की सप्लाई करते हैं बल्कि वे इसके अंडे को भी सेल करवाते हैं। ईजा फार्म के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है, जिस पर ऑर्डर देने के बाद आपको आसानी के कड़कनाथ मुर्गे की सप्लाई कर दी जाएगी। ईजा फॉर्म के आउटलेट पर भी मुर्गे की बिक्री की जाती है।

महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का बड़ा शौक

क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके पास सबसे महंगी बाइक्स से लेकर लेटेस्ट और ओल्ड मॉडल की कई बेहतरीन बाइक्स हैं। इतना ही नहीं महंगी और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखने वाले धोनी के पास हमर एच-2, पोर्श 911, फेरारी जीटी-5990, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, लैंड रोवर 3, हार्ले डेविडसन, निंजा जेडएक्स से लेकर कई नामचीन कंपनियों की गाड़ियां हैं।

यह भी पढ़ें

MS Dhoni Birthday: विश्व क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले धोनी इकलौते कप्तान, जानें डिटेल्स