IND vs SA 5th T20i: हार्दिक पांड्या ने बल्ले से मचाई सनसनी, तोड़ डाला अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

Published : Dec 19, 2025, 09:03 PM IST
Hardik Pandya

सार

IND vs SA 5th T20i: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवें टी20i मुकाबले में तिलक वर्मा ने बल्ले से धमाल मचाया है। वो भारत के दूसरे सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।  

Hardik Pandya Fastest T20i Fifty: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने मेहमान टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ भारत के लिए टी20i में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले युवराज सिंह के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक ने इस विस्फोटक पारी के दम पर अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहली गेंद से ही उनका बल्ला आग उगल रहा था।

हार्दिक ने तोड़ डाला अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक ने 17 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी और अब तक सबसे तेज टी20i 50 बनाने के मामले में दूसरे भारतीय थे, लेकिन अब इस सूची में हार्दिक आगे निकल गए हैं। वहीं, सिक्सर किंग युवराज सिंह का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। उन्होंने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

और पढ़ें- IND vs SA 5th T20I: अहमदाबाद में अभिषेक शर्मा तोड़ेंगे विराट का प्रचंड रिकॉर्ड, सिर्फ इतने रन हैं दूर

टी20i में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले भारतीय

  • युवराज सिंह: 12 गेंद, इंग्लैंड (2007)
  • हार्दिक पांड्या: 16 गेंद, साउथ अफ्रीका (2025)*
  • अभिषेक शर्मा: 17 गेंद, इंग्लैंड (2025)
  • सूर्यकुमार यादव: 18 गेंद, साउथ अफ्रीका (2022)
  • केएल राहुल: 18 गेंद, स्कॉटलैंड (2018)

टीम इंडिया ने बनाया विशाल स्कोर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए हैं। हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली और 42 गेंदों पर 10 चौके,1 छक्के की मदद से 73 रन ठोक दिए। वहीं, संजू सैमसन ने 22 में 37 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सस्ते में निपट गए। उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही निकले। शिवम दुबे 2 गेंदों पर 6* रन बनाए।

और पढ़ें- IND vs SA 5th T20i Toss: भारतीय Playing XI में 3 बड़े बदलाव, जानें आज का टॉस कौन जीता?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स