'सब हार्दिक के बदौलत है...' नताशा स्टेनकोविक की हॉटनेस ने इंटरनेट को दिया 440 वॉल्ट का झटका, फैंस हाथ धोकर पड़ गए पीछे

Published : Mar 05, 2025, 07:40 PM ISTUpdated : Mar 05, 2025, 07:48 PM IST
natasa stankovic

सार

Natasa Stankovic shared hot pictures: नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती की कोई तारीफ कर रहा है, तो कुछ हार्दिक की बातें कर रहे हैं। 

Hardik Pandya ex wife shared hot pictures: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हुई दिखाई देती हैं। अपने अंदाज और स्टाइल से फैंस के बीच सुर्खियों में नजर आती हैं। कभी जिम में उन्हें मेहनत करते हुए देखा जाता है, तो कभी नए लुक में धमाल मचाने आ जाती हैं। उनके पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं। इसी बीच नताशा ने एक बार फिर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो एकदम आग लगाने वाली लग रही है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने शेयर की हॉट तस्वीरें

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से 5 हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टाइल और लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने ड्रेसअप भी लाजवाब कर रखा है, जो दिल गार्डेन गार्डन करने लायक है। ऑफ शोल्डर ड्रेस में नताशा की खूबसूरती कमाल की लग रही है। उनकी सुंदरता देख लाखों फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ फैंस हार्दिक पांड्या को लेकर बातें कर रहे हैं, तो कई उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं।

'अगली शादी कब,' नताशा स्टेनकोविक की हॉट तस्वीरें देख फैन ने पूछा बड़ा सवाल

नताशा स्टेनकोविक के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स में लताड़ा

नताशा स्टेनकोविक के पोस्ट पर फैंस बढ़ चढ़कर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट् करते हुए लिखा कि "कल का जलवा देखा क्या हार्दिक भाई का?" वहीं एक यूजर ने लिखा कि "सारी लाइमलाइट हार्दिक पांड्या के बदौलत है।" इसके अलावा कई अन्य यूजर्स उनकी तारीफ में लिखे "आपकी खूबसूरती लाजवाब लग रही है।"

अपनी-अपनी जिंदगी में मस्त हैं हार्दिक और नताशा

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा तलाक के बाद अपनी जिंदगी में पूरी तरह से व्यस्त नजर आती हैं। उन्हें अक्सर मस्ती करते हुए देखा जाता है। उनकी लाइफ में क्या चल रहा है, क्या नहीं उस तरह की कोई परेशानी में वो दिखाई नहीं देती हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या भी क्रिकेट के मैदान पर जमकर पसीने बहाते हुए नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने लाजवाब पारी खेली और पूरे स्टेडियम को झूमने का मौका मिला।

'बेस्ट जोड़ी...' नताशा को बेस्ट फ्रेंड के साथ देख फैंस ने लिए मजे, VIDEO

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...