Hardik Pandya Injury: 10 साल में इन बड़ी चोटों से जूझ चुके हैं हार्दिक पांड्या

Published : Sep 26, 2026, 02:00 PM IST

Hardik Pandya Injury History: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले करीब एक दशक में कई बार चोटों से जूझ चुके हैं। कंधे की चोट से लेकर लोअर-बैक समस्या और टखने की इंजरी तक आइए जानते हैं हार्दिक पांड्या की इंजरी हिस्ट्री...

PREV
16
2016: दाहिने कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर

हार्दिक पांड्या को 2016 में दाहिने कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद उनके कंधे पर जा लगी थी। BCCI की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें इस चोट से उबरने में कम से कम छह हफ्ते का समय लगा था।

26
2018: लोअर-बैक की गंभीर चोट

2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या को लोअर-बैक में तेज दर्द हुआ। गेंदबाजी के दौरान फॉलो-थ्रू में वह मैदान पर गिर गए और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा। BCCI ने बाद में उनकी चोट को acute lower-back spasm बताया था। इसके कारण वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए।

और पढे़ं- हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट! मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने ट्रेड की खबरों को दी नई हवा

36
2019: लोअर-बैक सर्जरी

2018 की लोअर-बैक समस्या बाद में भी हार्दिक को परेशान करती रही। सितंबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद उन्हें दोबारा कमर में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने इंग्लैंड के स्पाइन डॉक्टर्स से सलाह ली और अक्टूबर 2019 में लंदन में हार्दिक की सफल लोअर-बैक सर्जरी हुई।

46
2023: बाएं टखने की चोट

2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या को बाएं टखने में चोट लगी। गेंदबाजी करते हुए फॉलो-थ्रू में गेंद रोकने की कोशिश के दौरान उनका टखना मुड़ गया। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और बाद में उन्हें वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा।

56
2025: क्वाड्रिसेप्स की चोट

एशिया कप 2025 के दौरान हार्दिक पांड्या को बाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में उन्होंने केवल एक ओवर गेंदबाजी की और इसके बाद मैदान पर वापस नहीं लौटे। इसी चोट के कारण वह एशिया कप के फाइनल में भी नहीं खेल सके और आगे के मुकाबलों से दूर रहे।

66
2026: फिर परेशान कर रही क्वाड्रिसेप्स की चोट

2026 में भी हार्दिक को फिटनेस से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्हें क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण टीम से बाहर किया गया था। हार्दिक के ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने उनकी वापसी पर फिर पानी फेर दिया है।

हार्दिक पांड्या इंजरी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. हार्दिक पांड्या को 2016 में कौन सी चोट लगी थी?

2016 में उन्हें दाहिने कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था।

2. हार्दिक पांड्या की बैक सर्जरी कब हुई थी?

उनकी लोअर-बैक की सर्जरी अक्टूबर 2019 में लंदन में हुई थी।

3. 2023 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या क्यों बाहर हुए थे?

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बाएं टखने में चोट लगने के बाद वह वर्ल्ड कप के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए थे।

Read more Photos on

Recommended Stories