हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट! मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने ट्रेड की खबरों को दी नई हवा

Published : Aug 20, 2026, 10:00 AM IST
Hardik Pandya Trade News

सार

Hardik Pandya Trade News: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच मुंबई इंडियंस की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। जानिए पूरी खबर और क्या है वायरल पोस्ट का मतलब।

Mumbai Indians Post: आईपीएल 2027 से पहले सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी टीम को लेकर हो रही है, तो वह है मुंबई इंडियंस (MI)। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। पिछले कुछ महीनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड कर सकती है। हालांकि अब मुंबई इंडियंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अटकलों को नया मोड़ दे दिया है।

मुंबई इंडियंस की वायरल पोस्ट

हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर हार्दिक पांड्या की ट्रेनिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हार्दिक पूरी तरह फिट, आत्मविश्वास से भरपूर और आगामी सीजन की तैयारियों में जुटे दिखाई दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस की शेयर की गई तस्वीरों में हार्दिक पांड्या नेट्स पर प्रैक्टिस करते और फिटनेस ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया, लेकिन फैंस इस पोस्ट को अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि फ्रेंचाइजी ने यह साफ संकेत दिया है कि हार्दिक टीम फ्यूचर में भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट का ट्रेड या रिटेंशन से कोई सीधा संबंध नहीं होता और आखिरी फैसला आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद ही सामने आएगा।

और पढे़ं- Hardik Pandya Trade: KKR के वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक?

मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या का सफर

हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। अपनी शानदार ऑलराउंड क्षमता के दम पर उन्होंने टीम को कई यादगार मुकाबले जिताए और मुंबई के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हो गए। इसके बाद 2022 में वह नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से जुड़े। कप्तान के रूप में उन्होंने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बनाया। अगले सीजन में भी उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची, जहां वो उपविजेता बनी।

मुंबई में वापसी के बाद उम्मीदों पर नहीं उतरी टीम

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए वापस टीम में शामिल किया और उन्हें कप्तानी भी सौंप दी। लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही। अगले सीजन में भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम मैनेजमेंट और कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे। इसी के बाद हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया।

क्यों तेज हो रही हैं ट्रेड की अटकलें?

मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन और टीम में संभावित बदलावों को देखते हुए हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चा लगातार हो रही है। हालांकि अभी तक न तो मुंबई इंडियंस और न ही हार्दिक पांड्या की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। मुंबई इंडियंस की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने जरूर फैंस के बीच उम्मीद जगा दी है कि हार्दिक टीम के साथ बने रह सकते हैं। अब सभी की नजरें आईपीएल 2027 के रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पर टिकी हैं, जिससे इस पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकती है।

हार्दिक पांड्या को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं?

अभी तक मुंबई इंडियंस या हार्दिक पांड्या की ओर से ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2. मुंबई इंडियंस की पोस्ट वायरल क्यों हो रही है?

पोस्ट में हार्दिक पांड्या को ट्रेनिंग करते दिखाया गया है, जिसे फैंस उनके टीम में बने रहने का संकेत मान रहे हैं।

3. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में कब लौटे थे?

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में लौटे थे और उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में क्यों की गई गेंद के दो टुकड़े? जानिए पूरा मामला
क्रिकेटर नहीं बने तो क्या? क्रिकेट इंडस्ट्री की 10 नौकरियां दिलाएंगी लाखों की सैलरी