न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार, अब WTC फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई होगा भारत?

Published : Nov 03, 2024, 02:34 PM ISTUpdated : Nov 03, 2024, 02:47 PM IST
Team India

सार

न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में 0-3 से हराकर इतिहास रचा। भारत की WTC फ़ाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें कम, अब ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना ज़रूरी।

खेल डेस्क। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैच की सीरिज में भारत को 0-3 से हराकर रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब भारत को अपने घर में तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में वाइटवॉश होना पड़ा है।

तीसरे टेस्ट मैच में भारत को जीत के लिए 146 रनों की जरूरत थी। भारत के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ ऋषभ पंत ने 64 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। भारत की टीम मात्र 121 रन पर ही सिमट गई।

इस हार से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की संभावना भी कम हो गई है। भारत का PCT 58.33 पर आ गया है। भारत WTC तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत कैसे WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है?

न्यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद भारत के लिए WTC फाइनल में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है। भारत को उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड को अपने घर में हरा देगा। ऐसा होने पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाने वाला टेस्ट सीरीज आसान हो जाता। हालांकि, न्यूजीलैंड ने भारत को 0-3 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत WTC फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है। अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को कम से कम 4-0 के अंतर से हराना होगा। भारत के मौजूदा खराब फॉर्म को देखते हुए यह आसान नहीं होगा।

 

 

इस बीच, भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका भी बना लिया है। कीवी टीम WTC तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसे अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलना है। रिजल्ट अच्छे रहते हैं तो उसे फाइनल में प्रवेश मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज हारकर भारत ने बनाया अनचाहा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल