WTC ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपए छाप गई साउथ अफ्रीका, जानें ऑस्ट्रेलिया और भारत को कितने करोड़ मिले?

Published : Jun 15, 2025, 06:58 AM IST
south africa team wtc final

सार

WTC Final Prize Money: तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद ICC ट्रॉफी अपने नाम की। WTC के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। उसके बाद टीम पर करोड़ों रुपए की बरसात हुई। 

WTC Final 2025 Prize Money: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे एडिशन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदकर तेंबा बावुमा की टीम ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ 27 से चले आ रहे ICC ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म कर दिया। इससे पहले दो WTC एडिशन खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीता। दोनों बार टीम इंडिया ही रनरअप रही है। लेकिन, इस बार अफ्रीका चैंपियन बनी और कंगारू उपविजेता बनी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार साउथ अफ्रीका ने जगह पक्की की थी। इसी के साथ फाइनल जीतकर टीम ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के घमंड को मिट्टी में मिला दिया। 27 साल के बाद पहली ICC ट्रॉफी जीतने के साथ साउथ अफ्रीका के माथे से चोकर्स का दाग भी हट गया। इस फाइनल को जीतने के बाद विजेता टीम को करीब 30 करोड़ रुपए देकर नवाजा गया। हारने वाली ऑस्ट्रेलिया पर भी करोड़ों रुपए की बरसात हुई। इसके अलावा टीम इंडिया जो की फाइनल में जगह नहीं बना पाई, उसे भी करोड़ों रुपए मिले।

इस फाइनल में साउथ अफ्रीका से ज्यादा फेवरेट थी ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच WTC 2025 का फाइनल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम का यह पहला फाइनल था। पिछले एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सबकी फेवरेट मानी जा रही थी। लेकिन, अफ्रीका ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

WTC फाइनल के बाद इन तीन टीमों पर बरसा छप्परफाड़ पैसा

साउथ अफ्रीका को ट्रॉफी जीतने के बाद 3.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपए दिए गए। ट्रॉफी के अलावे इस टीम के ऊपर करोड़ों रुपए की बरसात हुई है। इसके अलावा हारने वाली ऑस्ट्रेलिया को भी 18.5 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, टीम इंडिया फाइनल नहीं खेली, उसके बाद भी 12.35 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड को करीब 10 करोड़ मिले। इन टीमों के अलावे पांचवें नंबर पर इंग्लैंड को करीब 8 करोड़, छठे नंबर पर श्रीलंका को करीब 7 करोड़, सातवें नंबर पर बांग्लादेश को करीब 6 करोड़, आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज को करीब 5 करोड़ और नौवें नंबर पर पाकिस्तान को 4 करोड़ रुपए मिले।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स