IND vs NZ Final: अनुष्का शर्मा की ओर विराट कोहली ने हिलाया हाथ, देखें वीडियो

Published : Mar 09, 2025, 08:01 PM ISTUpdated : Mar 09, 2025, 08:06 PM IST
Virat Kohli waves at Anushka Sharma

सार

Champions Trophy 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जा रहा है। फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैच देखने पहुंचीं हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली ने उनकी ओर हाथ हिलाया।

ICC Champions Trophy 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे इस मुकाबले में कई अनोखे पल देखने को मिले हैं।

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर हाथ हिलाते देखे गए हैं। दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैच देखने आईं। वह भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ती नजर आईं। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली की नजर अनुष्का पर गई तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनकी ओर इशारा किया। बदले में अनुष्का ने भी हाथ हिलाया। विराट कोहली ने फिल्डिंग के दौरान दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि वह बैटिंग में कुछ खास नहीं कर पाए। कोहली ने दो गेंद खेले और 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने पर अनुष्का काफी उदास नजर आईं।

 

 

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारत की स्पिन बॉलिंग ने उनके बल्लेबाजों को खूब तंग किया। न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बना सकी। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में खौफ भर दिया।

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे
Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?