Champions Trophy: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अटकलों पर दिया सीधा जवाब, देखें वीडियो

Published : Mar 10, 2025, 07:15 AM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 07:16 AM IST
Rohit Sharma with Champions Trophy

सार

Champions Trophy 2025 Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लगाया। रोहित ने कहा कि मैं इस फॉर्मेट से रिटायर नहीं हो रहा हूं।

ICC Champions Trophy 2025: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला गया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, "मैं इस फॉर्मेट से रिटायर होने नहीं जा रहा हूं। यह पक्का कर लीजिए कि कोई अफवाह नहीं फैले।"

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले फैली थी रोहित शर्मा के रिटायर होने की अफवाह

फाइनल मुकाबले से पहले ऐसी अफवाह फैली थी कि रोहित शर्मा टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। भारत की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया। रोहित ने पहले इस सवाल को हंसकर टाला फिर कहा, "कोई भविष्य की योजना नहीं है। जो चल रहा है वो चलेगा। मैं इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने जा रहा हूं। बस यह सुनिश्चित करना है कि आगे कोई अफवाह न फैले।"

 

 

रोहित शर्मा ने लगातार दो बार अपराजित आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने ट्रॉफी जीतने का श्रेय टीम की तैयारी को दिया। उन्होंने कहा, "ICC ट्रॉफी जीतना टीम की बड़ी कामयाबी है। एक भी मैच नहीं हारना सोने पर सुहागा है। मैंने ऐसी बहुत ही कम टीमें देखीं हैं जो एक के बाद एक टूर्नामेंट अपराजित रहने हुए जीते हैं। हमारे लिए दुबई आने के बाद अच्छी तैयारी करना और जो हमारे सामने था उसे खेलना महत्वपूर्ण था। हमने परिस्थितियों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और खिताब जीता।"

फाइनल में रोहित शर्मा ने बनाए 76 रन

भारत को जीत के लिए 252 रन बनाने की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी से शुरुआत की। उन्होंने 83 गेंद में 76 रन बनाए। इसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने पारी की शुरुआत काइल जैमीसन के खिलाफ अपने ट्रेडमार्क पुल शॉट के जरिए दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर की। रोहित ने 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह ICC इवेंट फाइनल में उनका पहला 50 से ज्यादा स्कोर था।

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...