आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देखिए कौन-कौन है वर्ल्ड कप टीम का मेंबर

Published : Apr 30, 2024, 03:58 PM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:15 PM IST
India v Afghanistan ICC Men's T20 World Cup 2021, ABU DHABI

सार

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। 

ICC men's T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

 

 

भारतीय टीम में इनको मिली जगह...

रोहित शर्मा कप्तान

यशस्वी जायसवाल

विराट कोहली

सूर्य कुमार यादव

ऋषभ पंत

संजू सैमसन विकेट कीपर

हार्दिक पांड्या विकेट कीपर

शिवम दुबे

रवींद्र जडेजा

अक्षर पटेल

कुलदीप यादव

युजवेंद्र चहल

अर्शदीप सिंह

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

रिजर्व में इनको रखा गया...

शुभमन गिल

रिंकू सिंह

खलील अहमद

आवेश खान

केएल राहुल हुए बाहर,  चहल की हुई वापसी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल को इस बार मौका नहीं दिया गया है। स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी की गई है। रोहित शर्मा के लेफ्टिनेंट यानी उप कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दिया गया है तो शिवम दुबे को उनके आईपीएल 2024 में शानदार फार्म की बदौलत सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजों की कमी पूरी करने के लिए अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। ऋषभ पंत और संजू सैमसन विकेट कीपिंग के साथ साथ बल्लेबाजी क्रम को भी मजबूत करेंगे। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ऑल राउंडर की मांग को पूरा करने में सक्षम हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड से, कनाडा और यूएसए से भी भारत का मैच

टी20 पुरुष वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड की टीम के साथ 5 जून को है। न्यूयार्क में ही भारतीय टीम 9 जून को पाकिस्तान के साथ भिडे़गी। भारत का मुकाबला यूएसए और कनाडा की टीमों के साथ भी होना है। यूएसए के साथ भारतीय टीम का मैच 12 जून को तो कनाडा के साथ 15 जून केा मुकाबला होगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई नए देशों की टीमें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 KKR Vs DC: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से हराया, फिल सॉल्ट की आतिशी बल्लेबाजी

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच