IPL 2024 KKR Vs DC: कोलकाता ने दिल्ली को सात विकेट से हराया, फिल सॉल्ट की आतिशी बल्लेबाजी

Published : Apr 30, 2024, 12:10 AM IST
Philip Salt, KKR

सार

कोलकाता के ईडेन गार्डन में हुए इस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाया।

IPL 2024 KKR Vs DC: आईपीएल 2024 का 47वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। इस सीजन में कोलकाता ने दिल्ली को दूसरी बार हराया। केकेआर ने महज 16.3 ओवर्स में टारगेज अचीव कर 7 विकेट्स से दिल्ली को हरा दिया।

कोलकाता के ईडेन गार्डन में हुए इस मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाया। दिल्ली के बल्लेबाज कोलकाता के गेंदबाजों के सामने अधिक देर तक टिक नहीं सके और जल्दी जल्दी विकेट गंवा बैठे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 13 रन तो जेक फ्रेज़र मैकर्ग ने 12 रन बनाया। अभिषेक पोरल भी 18 रन पर आउट हो गए। शाई होप महज 6 रन पर पैवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत कुछ देर ठहरे और 27 रन बनाया। अक्षर पटेल 15 रन तो ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन बना सके। कुमार कुशाग्रा महज एक रन ही बना सके। हालांकि, कुलदीप यादव ने टीम की कुछ लाज बचाने की कोशिश की और 35 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें पांच चौक्के और एक सिक्सर शामिल था। रसिख दार 8 रन तो लिजाड विलियम्स 1 रन जोड़ सके। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट तो वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन एक-एक विकेट लिए।

आसानी से लक्ष्य पा लिया केकेआर ने...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए लक्ष्य को आसानी से पा लिया। सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने 33 गेंदों में पांच सिक्सर और सात चौक्कों की सहायता से 68 रन बनाया। वह अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए। सुनील नरेन 15 रन तो रिंकू सिंह ने 11 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 33 रन तो वेंकटेश अय्यर ने 26 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को आसान जीत दिला दी। कोलकाता ने 16.3 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिया। अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए तो लिजार्ड विलियम्स को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें:

IPL 2024 CSK Vs SRH: चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ हुए नर्वस नाइंटी के शिकार, 98 पर आउट

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल