IND vs NZ: 5वीं जीत के साथ टॉप पर भारत, रोहित शर्मा ने तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

Published : Oct 22, 2023, 11:13 PM ISTUpdated : Oct 23, 2023, 09:49 AM IST
IND VS NZ

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत ने लगातार 5वीं जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली की शानदार पारियां शामिल हैं। 

India wins over New Zealand. वनडे विश्वकप 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। क्रिकेट विश्वकप में यह भारत की लगातार 5वीं जीत रही। इस जीत के साथ भारत ने वनडे वर्ल्डकप 2019 में न्यूजीलैंड से मिली हार का भी बदला ले लिया है। भारत अब प्वाइंट टेबल पर 5 जीत और 10 अंकों के साथ टॉप पोजीशन पर पहुंच गया है। मैच में रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

IND vs NZ: प्वाइंट टेबल पर नंबर वन बना भारत

वनडे वर्ल्डकप 2023 में लगातार 5वीं जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम प्वाइंट टेबल पर नंबर 1 की पोजीशन पर आ गई है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 5वीं जीत के साथ 10 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं, इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम नंबर 1 से नंबर दो पर खिसक गई है। यानि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

IND vs NZ: भारत की जीत के 5 बड़े फैक्टर

  1. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए
  2. बुमराह-सिराज ने बना न्यूजीलैंड पर दबाव
  3. रोहित शर्मा ने खेली तेज तर्रार पारी
  4. विराट कोहली की 95 रनों की शानदार पारी
  5. केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की बेहतरी बैटिंग

 

 

IND vs NZ: वर्ल्डकप के सिक्सर किंग बने रोहित

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 गेंद पर 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 4 बड़े छक्के लगाए और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच से पहले तक डिविलियर्स 37 छक्कों के साथ विश्वकप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित से आगे से थे। लेकिन रोहित ने 4 छक्के जड़कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब रोहित के नाम वनडे विश्वकप मैचों में 41 छक्के हो गए हैं। हालांकि क्रिस गेल अभी भी नंबर 1 पर हैं क्योंकि गेल ने 49 छक्के जड़े हैं। गेल के बाद अब रोहित का नंबर है।

यह भी पढ़ें

ODI WC 2023 IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, कोहली की विराट पारी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका