ODI World Cup 2023 SA vs SL: साउथ अफ्रीका के विशाल टारगेट तक पहुंचने से पहले ही श्रीलंकाई टीम धराशायी, 102 रन से करारी हार

Published : Oct 07, 2023, 01:57 PM ISTUpdated : Oct 08, 2023, 12:21 AM IST
south africa vs sri lanaka

सार

7 अक्टूबर 2023 को वनडे विश्वकप 2023 का दूसरा मैच श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। यह मैन नई दिल्ली के अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। 

ODI World Cup 2023 SA vs SL. वनडे विश्वकप 2023 में 7 अक्टूबर को दो मुकाबले हुए। एक मैच बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान के बीच और दूसरा मैच साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच हुआ। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अबतक का सबसे हाईएस्ट स्कोर 428 रन बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने में श्रीलंका नाकाम रही और 102 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। मार्करम ने 102 रन बनाएं। मार्करम के अलावा क्विंटन डिकॉक और रासी वान डेर डुसेन ने भी सेंचुरी बनाया।

विश्व कप के इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका का यह फैसला गलत साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार पारी खेलते हुए नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक (84 गेंदों पर 100), रासी वान डेर डुसेन (110 गेंदों पर 108) और एडेन मार्कराम (54 गेंदों पर 106) ने टीम को 428 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टेम्बा बवुमा ने 8 रन तो हेनरिक क्लासेन ने 32 रन बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की सलामी जोड़ी बेहद नाकाम साबित हुई। पाथुमा निसंका शून्य पर आउट हुए तो कुसल परेरा महज सात रनों पर बोल्ड हो गए। दोनों ओपनर्स को मार्को येन्सन ने आउट किया। कुसल मेंडिस और सदीरा समारविक्रमा ने पारी को थोड़ा संभाला। लेकिन मेंडिस को कगिसो रबाडा ने हेनरिक को कैच करा दिया। कुसल मेंडिस ने 8 सिक्सर और 4 चौक्कों की सहायता से 42 गेंदों पर 76 रन बनाएं। कुसल के बाद चरिथ असलंका ने पारी संभाली। असलंका ने 65 गेंदों पर 79 रन बनाया। असलंका ने चार सिक्सर और 8 चौक्कों भी लगाए। दिग्गज बल्लेबाजों के आउट होने के बावजूद कप्तान दसुन शनाका ने सातवें विकेट पर उतरकर 68 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम के आल आउट होते देर नहीं लगी। कसुन राजिता ही कुछ देर विकेट पर टिके रहते हुए 33 रन बना सके। श्रीलंका की टीम 44.5 ओवर्स में 326 रन बना सकी।

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 5th T20: सीरीज का फाइनल मुकाबला, अहमदाबाद में होगी आर-पार की जंग
दोहरी बीमारी से जूझ रहे युजवेंद्र चहल, जानिए कितना खतरनाक है डेंगू-चिकनगुनिया