Watch Video: देखें वह ऐतिहासिक मोमेंट्स जब चंद सेकेंड में बिखर गई थी भारत की उम्मीदें...

Published : Oct 22, 2023, 01:20 PM IST
MS Dhoni, ICC World Cup 2019

सार

भारत बनाम न्यूजीलैंड में वर्ल्डकप के जितने भी मैच हुए हैं। वह बेहद खतरनाक रहे हैं। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। भारत ने विश्वकप में न्यूजीलैंड को आखिरी बार 20 साल पहले हराया था। 

ODI World Cup 2023 IND vs NZ. वनडे विश्वकप 2023 का सबसे हाईवोल्टेज मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। धर्मशाला के ठंडे मौसम में दोनों टीमों की गर्मी क्रिकेट फैंस भी महसूस करेंगे क्योंकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा के सामने 4 साल पहले मिली हार का बदला लेने का सबसे बेस्ट टाइम है। 2019 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल में जब महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए तो रोहित शर्मा डग आउट में थे और सिर पर हाथ रख लिया था। लेकिन अब वे कप्तान हैं और सामने वहीं टीम है जिसने करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें चंद सेकेंड में तोड़ दी थी।

IND vs NZ: वर्ल्डकप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

1975 से लेकर 2019 तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमें क्रिकेट विश्वकप में 9 बार टकराई हैं। यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है क्योंकि किवी टीम ने भारत को 9 में से 5 मैचों में हराया है। वहीं भारत को 3 मैचों में जीत मिली है। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया था। किवी टीम ने 1975, 1079, 1992, 1999 और 2019 में भारत को हराया है। वहीं भारत ने न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत वनडे वर्ल्डकप 2003 में दर्ज की थी और तब से लेकर अब तक 20 वर्ष का समय बीत गया है। भारत को विश्वकप में न्यूजीलैंड को हराकर यह दूरी कम करनी होगी।

 

 

IND vs NZ: वर्ल्डकप में दोनों टीमों से सिर्फ 2 शतक

वनडे वर्ल्डकप के इतिहास को खंगालेंगे तो दोनों ही टीमों की तरफ से वनडे विश्वकप में अभी तक सिर्फ दो शतक लगे हैं। एक शतक न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने लगाया है तो दूसरा शतक भारत की तरफ से सुनील गावस्कर ने लगाया है। हालांकि विश्वकप से अलग वनडे मैचों में भारत के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़े हैं। इसमें मौजूदा टीम के रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल का नाम शामिल है। यानि भारत के चारों इन फॉर्म बैटर टीम में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: भारत के खिलाफ इन दो कीवियों पर चढ़ जाता है जिन्न, एक तो सारे सीक्रेट जान रहा...

 

 

PREV

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात
6-6-6-6-6-6..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आया छक्कों का तूफान, शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड