LIVE NOW /

Asianet News | Published : Jun 29, 2024 12:52 PM IST / Updated: Jun 30 2024, 01:19 AM IST

India VS South Africa Final: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने जीता विश्व कप, खत्म हुआ 11 साल का इंतजार

सार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India VS South Africa) के बीच यह मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में चल रहा है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक सभी टीमों को हराया है। करोड़ों खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम यह सिलसिला जारी रखेगी।

11:34 PM (IST) Jun 29

भारत ने जीता वर्ल्ड कप

बेहद कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत लिया है। इसके साथ ही विश्व कप जीतने का 11 साल का इंतजार खत्म हो गया है।

 

11:25 PM (IST) Jun 29

सूर्य कुमार यादव ने पकड़ा शानदार कैच

20वां ओवर हार्दिक ने किया। पहले बॉल पर मिलर ने छक्का मारने की कोशिश की। सूर्य कुमार यादव ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया।

 

11:21 PM (IST) Jun 29

दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में चाहिए 16 रन

19वां ओवर अर्शदीप ने किया। पहले बॉल पर रन नहीं बना। दूसरे बॉल पर रन नहीं बना। तीसरे बॉल पर एक रन बना। चौथे बॉल पर दो रन बने। पांचवें बॉल पर एक रन बना। छठे बॉल पर 0 रन बना।

 

11:15 PM (IST) Jun 29

बुमराह ने यैंसन को किया बोल्ड

18वां ओवर बुमराह ने किया। पहले बॉल पर रन नहीं बना। दूसरे बॉल पर भी रन नहीं बना। तीसरे बॉल पर एक रन बना। चौथे बॉल पर बुमराह ने यैंसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। पांछवें बॉल पर 0 और छठे बॉल पर 1 रन बना।

 

11:05 PM (IST) Jun 29

हार्दिक ने क्लासेन को किया आउट

17वां ओवर हार्दिक ने किया। पहले बॉल पर क्लासेन आउट हो गए। दूसरे बॉल पर 0 और तीसरे पर 1 रन बने। चौथे बॉल पर 1 रन बना। पांचवें बॉल पर एक रन बना। 6 बॉल पर एक रन बने।

 

 

11:02 PM (IST) Jun 29

16 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर बनाए 151 रन

16वां ओवर बुमराह ने किया। पहले बॉल पर 1 रन बना। दूसरे बॉल पर 2 रन बने। तीसरे और चौथे बॉल पर रन नहीं बने। पांचवें बॉल पर एक रन बना। छठे बॉल पर रन नहीं बना। क्लासेन 52 और डेविड मिलर 15 पर खेल रहे हैं।

 

10:57 PM (IST) Jun 29

15वें ओवर में बने 24 रन

15वां ओवर अक्षर ने किया। क्लासेन ने लगातार दो छक्का और एक चौका लगाया। ओवर में 24 रन बने। क्लासेन 49 और डेविड मिलर 14 पर खेल रहे हैं।

 

10:55 PM (IST) Jun 29

14वें ओवर में बने 14 रन

14वां ओवर कुलदीप यादव ने किया। इस ओवर में 14 रन बने। डेविड मिलर 14 और क्लासेन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:49 PM (IST) Jun 29

अर्शदीप ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

13वां ओवर अर्शदीप ने किया। पहले बॉल पर 1 और दूसरे बॉल पर 6 रन बने। तीसरे बॉल पर क्विंटन डी कॉक आउट हो गए। उन्होंने 39 रन बनाए। चौथे बॉल पर रन नहीं बना। पांचवें बॉल पर 1 रन बना। छठे बॉल पर दो रन बने।

 

10:43 PM (IST) Jun 29

12 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर बनाए 101 रन

12वां ओवर कुलदीप ने किया। पहले बॉल पर 1, दूसरे बॉल पर 0, तीसरे बॉल पर 6, चौथे बॉल पर 1, पांचवे बॉल पर 0 और छठे बॉल पर 0 रन बने। क्विंटन डी कॉक 35 और क्लासेन 23 पर खेल रहे हैं।

10:41 PM (IST) Jun 29

11 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर बनाए 93 रन

11वां ओवर जडेजा ने किया। पहले बॉल पर एक रन बना। दूसरे बॉल पर 1 रन बने। तीसरे बॉल पर क्लासेन ने छक्का मारा। चौथे बॉल पर 1 रन बना। पांचवें बॉल पर दो रन बने। छठे बॉल पर 1 रन बना। क्विंटन डी कॉक 34 और क्लासेन 16 पर खेल रहे हैं।

 

10:35 PM (IST) Jun 29

10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर बनाए 81 रन

10वां ओवर हार्दिक ने किया। पहले, दूसरे और तीसरे बॉल पर रन नहीं बने। चौथे बॉल पर क्लासेन ने छक्का मारा। पांचवें बॉल पर एक रन बना। इसके साथ ही यह नो बॉल हो गया। छठे बॉल पर एक रन बना। क्विंटन डी कॉक 30 और क्लासेन 8 पर खेल रहे हैं।

 

10:30 PM (IST) Jun 29

9 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर बनाए 71 रन

9वां ओवर अक्षर ने किया। पहले बॉल पर स्टब्स ने छक्का मार दिया। दूसरे बॉल पर 1 रन बने। तीसरे बॉल पर 1 रन बने। चौथे बॉल पर 0, पांचवें बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स आउट हो गए। छठे बॉल पर एक रन बना।

 

10:24 PM (IST) Jun 29

8 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 62 रन

8वां ओवर कुलदीप यादव ने किया। पहले बॉल पर 1, दूसरे बॉल पर 1, तीसरे बॉल पर 1, चौथे बॉल पर 1, पांचवें बॉल पर 0 और छठे बॉल पर 6 रन बने। क्विंटन डी कॉक 28 और ट्रिस्टन स्टब्स 24 पर खेल रहे हैं।

 

10:21 PM (IST) Jun 29

7 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 49 रन

7वां ओवर अक्षर ने किया। पहले बॉल पर 1, दूसरे बॉल पर 1, तीसरे बॉल पर 4, चौथे बॉल पर 1, पांचवें बॉल पर 0 और छठे बॉल पर 0 रन बने। क्विंटन डी कॉक 21 और ट्रिस्टन स्टब्स 18 पर खेल रहे हैं।

 

10:18 PM (IST) Jun 29

6 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 42 रन

छठा ओवर कुलदीप ने किया। पहले बॉल पर 1, दूसरे बॉल पर 2, तीसरे बॉल पर 2, चौथे बॉल पर 1, पांचवें बॉल पर 0 और छठे बॉल पर 4 रन बने। क्विंटन डी कॉक 20 और ट्रिस्टन स्टब्स 12 पर खेल रहे हैं।

10:14 PM (IST) Jun 29

5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 32 रन

पांचवां ओवर अक्षर ने किया। पहले बॉल पर 0, दूसरे बॉल पर 4, तीसरे बॉल पर 0, चौथे बॉल पर 1, पांचवें बॉल पर 4 और छठे बॉल पर 1 रन बने।

 

10:11 PM (IST) Jun 29

4 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर बनाए 22 रन

क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे हैं। चौथा ओवर बुमराह ने किया। पहले बॉल में 4, दूसरे बॉल में 2, तीसरे बॉल में 1 और चौथे-पांचवें बॉल में 0 रन बने। छठे बॉल में 1 रन बना।

 

10:04 PM (IST) Jun 29

दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे

दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिर गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने हेन्ड्रिक्स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने मारक्रम को आउट किया।

 

09:39 PM (IST) Jun 29

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का टारगेट

20वां ओवर नॉर्खिए ने किया। पहला बॉल वाइड था। अगले बॉल पर एक रन बना। दूसरे बॉल पर एक रन बना। शिवम ने तीसरे बॉल पर चौका लगाया। चौथे बॉल पर शिवम आउट हो गए। पांचवें बॉल पर दो रन बने। छठे बॉल पर जडेजा आउट हो गए। भारत ने 7 विकेट खोकर 176 बनाए।

 

09:32 PM (IST) Jun 29

76 रन बनाकर विराट आउट

19वां ओवर यैंसन ने किया। पहला बॉल नो बॉल हो गया। फ्री हिट बॉल पर रन नहीं बना। दूसरे बॉल पर चौका लगा। तीसरे बॉल पर दो रन बने। चौथे बॉल पर विराट ने छक्का लगाया। पांचवें बॉल पर विराट आउट हो गए। उन्होंने 76 रन बनाए। छठे बॉल पर पांड्या ने चौका लगाया। शिवम 22 पर खेल रहे हैं।

 

09:24 PM (IST) Jun 29

18 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 149 रन

18वां ओवर रवाडा ने किया। विराट ने पहले बॉल पर छक्का लगाया। दूसरे बॉल पर दो रन बने। तीसरे बॉल पर विराट ने चौका लगाया। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवां बॉल बाइड था। अगले बॉल पर एक रन बने। छठे बॉल पर एक रन बने। विराट 64 और शिवम 22 पर खेल रहे हैं।

 

09:19 PM (IST) Jun 29

17 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 137 रन

17वां ओवर नॉर्खिए ने किया। पहले तीन बॉल में तीन रन बने। चौथे बॉल पर रन नहीं बना। पांचवें बॉल पर विराट ने 1 रन बनाया। इसके साथ ही उनकी 50 पूरी हो गई। छठे बॉल पर शिवन ने चौका लगाया। विराट 50 और शिवम 21 पर खेल रहे हैं।

 

09:15 PM (IST) Jun 29

16 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 126 रन

16वां ओवर शम्सी ने किया। पहले बॉल पर एक रन बना। दूसरे पर रन नहीं बना। तीसरे-चौथे बॉल पर एक-एक रन बने। पांचवें बॉल पर 4 रन बने। छठे बॉल पर 1 रन बना। विराट 48 और शिवम 15 पर खेल रहे हैं।

09:11 PM (IST) Jun 29

15 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 118 रन

15वां ओवर यैंसन ने किया। पहले बॉल पर शिवम दूबे ने छक्का लगा दिया। दूसरे बॉल पर एक रन बना। तीसरे बॉल पर रन नहीं बना। चौथे-पांचवें बॉल पर एक-एक रन बना। छठे बॉल पर 1 रन बना। विराट 46 और शिवम 9 पर खेल रहे हैं।

 

09:06 PM (IST) Jun 29

अक्षर पटेल रन आउट

14वां ओवर रवाडा ने किया। अक्षर ने पहले बॉल पर छक्का मारा। दूसरे बॉल पर एक रन बना। तीसरा बॉल वाइड हो गया। अगले बॉल पर एक रन लेने की कोशिश में अक्षर आउट हो गए। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवें बॉल पर रन नहीं बना। छठे बॉल पर एक रन बना।

08:59 PM (IST) Jun 29

13 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 98 रन

13वां ओवर नॉर्खिए ने किया। पहले-दूसरे बॉल पर एक-एक रन बने। तीसरे बॉल पर रन नहीं बना। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवां बॉल वाइड हुआ। अगले बॉल पर रन नहीं बना। छठे बॉल पर एक रन बना। अक्षर पटेल 40 और विराट 43 पर खेल रहे हैं।

 

08:55 PM (IST) Jun 29

12 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 93 रन

शम्सी 12वां ओवर कर रहे हैं। पहले बॉल पर रन नहीं बना। दूसरे बॉल पर एक रन बना। तीसरे बॉल पर एक रन बना। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवें बॉल पर अक्षर ने छक्का लगाया। छठे बॉल पर दो रन बने। अक्षर पटेल 38 और विराट 42 पर खेल रहे हैं।

 

 

08:51 PM (IST) Jun 29

11 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 82 रन

यैंसन ने 11वां ओवर किया। पहली गेंद पर अक्षर ने 1 रन बनाए। दूसरे बॉल पर एक रन बना। तीसरे बॉल पर एक रन बना। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवें बॉल पर 1 रन बना। छठा बॉल वाइड था। अगले बॉल पर एक रन बना। अक्षर पटेल 29 और विराट 39 पर खेल रहे हैं।

08:43 PM (IST) Jun 29

10 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 75 रन

10वां ओवर शम्सी ने किया। पहला बॉल वाइड था। अगले बॉल पर एक रन बने। दूसरे-तीसरे बॉल पर रन नहीं बना। चौथे बॉल पर एक रन बना। पांचवें-छठे बॉल पर दो रन बने।

 

08:39 PM (IST) Jun 29

9 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 68 रन

महाराज 9वां ओवर कर रहे हैं। पहले दो बॉल पर दो रन बने हैं। तीसरे बॉल पर भी एक रन बना। चौथे बॉल पर अक्षर ने छक्का लगा दिया। पांचवें गेंद पर रन नहीं बना। छठे गेंद पर भी रन नहीं बना।

 

08:34 PM (IST) Jun 29

अक्षर पटेल ने मारा छक्का

8वां ओवर मारक्रम कर रहे हैं। पहले दो बॉल पर दो रन बने। तीसरे बॉल पर अक्षर पटेल ने छक्का लगा दिया। चौथे बॉल पर रन नहीं बना। पांचवें बॉल पर 1 रन बना। छठे बॉल पर एक रन बना।

 

08:28 PM (IST) Jun 29

6 ओवर में भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 45 रन

छठा ओवर एडम मारक्रम कर रहे हैं। पहले-दूसरे बॉल पर 1-1 रन बने। तीसरे बॉल पर भी 1 रन बना। चौथे-पांचवें बॉल पर 1-1 रन बने। छठे बॉल में भी 1 रन बने।

 

08:21 PM (IST) Jun 29

छक्का मारने की कोशिश में सूर्य कुमार यादव आउट

पांचवां ओवर रवाडा कर रहे हैं। पहले बॉल पर रन नहीं बना। दूसरे पर सूर्य कुमार यादव ने एक रन लिया। तीसरे बॉल पर सूर्य कुमार यादव छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए। चौथे बॉल पर अक्षर पटेल ने चौका लगाया। पांचवे बॉल पर रन नहीं बना। छठे बॉल पर एक रन बना।

 

08:19 PM (IST) Jun 29

विराट कोहली ने लगाया चौका

चौथा ओवर करने केशव महाराज आए हैं। विराट कोहली ने पहले बॉल पर दो रन बनाए। दूसरे-तीसरे बॉल पर रन नहीं बना। चौथे बॉल पर कोहली ने चौका लगा दिया। पांचवे बॉल पर रन नहीं बना। छठे बॉल पर भी रन नहीं बना।

 

08:11 PM (IST) Jun 29

ऋषभ पंत आउट

केशव महाराज के बॉल पर स्वीप करने की कोशिश में ऋषभ पंत आउट हो गए। वह सिर्फ दो गेंद खेले। कोई रन नहीं बनाया।

 

08:09 PM (IST) Jun 29

9 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट

केशव महाराज दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर रोहित ने रिवर्स स्वीप खेलकर चौका लगाया। चौथे बॉल पर रोहित शर्मा स्पीप खेलने की कोशिश में आउट हो गए। क्लासेन ने कैच लिया। उन्होंने 9 रन बनाए।

 

08:04 PM (IST) Jun 29

1 ओवर में भारत ने बनाए 15 रन, 14 पर खेल रहे विराट कोहली

मार्को यैंसन ने पहला ओवर किया है। पहला बॉल रोहित शर्मा ने खेला और एक रन लिए। इसके बाद विराट कोहली ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथे बॉल पर दो रन बने। पांचवें बॉल पर कोई रन नहीं बना। छठे गेंद पर फिर से विराट ने चौका जड़ दिया।

 

07:59 PM (IST) Jun 29

मैदान में उतरी रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान में उतर गई है। मौसम साफ है। धूप खिली हुई है।

 

07:42 PM (IST) Jun 29

दक्षिण अफ्रीका के प्लेइंग इलेवन

1 क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), 2 रीजा हेंड्रिक्स, 3 एडेन मार्करम (कप्तान), 4 डेविड मिलर, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 हेनरिक क्लासेन 7 मार्को यैंसन, 8 केशव महाराज, 9 कागिसो रबाडा, 10 एनरिक नॉर्खिए, 11 तबरेज शम्सी


More Trending News