श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम: ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का रोमांचक मुकाबला

Published : Oct 17, 2025, 12:27 PM IST
South Africa vs Sri Lanka Women

सार

South Africa vs Sri Lanka Women: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच आमना-सामना होगा, ये मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Women’s Cricket World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 18वां मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 से शुरू होगा। श्रीलंका के लिए ये घरेलू मैदान है। ऐसे में वो इस मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है और प्वाइंट्स टेबल में भी वो तीसरे नंबर पर है। ऐसे में साउथ अफ्रीका को हराने में श्रीलंका को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका वूमेन हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 25 बार आमना सामना हुआ है। जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है, उसे 16 मुकाबले में जीत मिली है, तो 6 मैच श्रीलंका ने जीते। जबकि, तीन मैच बेनतीजा भी रहे। आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की बात भी की जाए तो साउथ अफ्रीका की टीम ने अब तक चार मुकाबले में जीत दर्ज की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। वो 6 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम चार में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है। दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दो मैच बारिश के चलते कैंसिल हो गए, जिसके चलते उसके केवल दो प्वाइंट है और प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है।

और पढे़ं- इंग्लैंड की 5 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, एक हिरोइन पर हैं भारी

कहां देखे साउथ अफ्रीका वूमेन vs श्रीलंका वूमेन वनडे

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 17 अक्टूबर, शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। 3:00 बजे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शुरू किया जाएगा। इससे पहले 2.30 बजे टॉस होगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। वहीं, मैच से जुड़े ताजा अपडेट आप एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना को ICC से मिला खास अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से मचाया था धमाल

श्रीलंका वूमेन बनाम साउथ अफ्रीका वूमेन पॉसिबल प्लेइंग 11

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पियमी वाथ्सला, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा और इनोका राणावीरा।

साउथ अफ्रीका: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा और मसाबाता क्लास।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान