Women's T20 World Cup: जानें कौन हैं दुनिया की 8 सबसे क्यूट क्रिकेटर, इन महिला प्लेयर्स पर दुनियाभर के फैंस फिदा

Published : Feb 26, 2023, 06:06 AM IST

Women's T20 World Cup 2023. दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही महिला विश्वकप 2023 अब धीरे-धीरे समापन की ओर है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें फाइनल में हैं। जानें कौन हैं दुनिया सुंदर खिलाड़ी जिनके फैन भी दिवाने हैं... 

PREV
18
जेमिमा रोड्रिग्स

महिला टी20 विश्वकप 2023 में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने गजब की पारियां खेलीं। सेमीफाइनल में भी जेमिमा ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन वे एक बाउंसर को मारने के चक्कर में विकेट गंवा बैठीं। जेमिमा बेहद क्यूट क्रिकेटर हैं और फैन फालोइंग भी ज्यादा है।

28
डेनी वाट

इंग्लैंड की प्लेयर डेनी वाट शानदार खिलाड़ी होने के साख ही बेहद खूबसूरत भी हैं। सोशल मीडिया पर डेनी वाट के हजारों फॉलोवर्स है और उनकी हर तस्वीर को फैंस द्वारा पसंद किया जाता है।
 

38
स्मृति मंधाना

टीम इंडिया की स्टोर ओपनर स्मृति मंधाना का सुंदरता में भी कोई सानी नहीं है। मंधाना ने भारतीय टीम के लिए बेहतरीन पारियां खेली हैं जिसकी वजह से उन्हें महिला आईपीएल में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने खरीदा है। 
 

48
सुन लस

साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तान सुन लस की सुंदरता भी गजब की है। महिला टी20 विश्वकप में पहली बार अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंची है, जिसमें कप्तान सुन लस की बेहतरीन फैसलों ने बड़ी मदद की है। वे देखने में भी बेहद गॉर्जियस हैं।
 

58
बिस्माह मारूफ

पाकिस्तानी टीम भले ही टी20 विश्वकप में बेहतर नहीं कर पाई लेकिन इस टीम कप्तान बिस्माह मारूफ दुनिया के सबसे सुंदर महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं। बिस्माह मारूफ के चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर को लाइक करते हैं।

68
रेणुका ठाकुर

टीम इंडिया की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर की मुस्कान पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस फिदा हैं। रेणुका ने सेमीफाइनल तक पहुंचने में शानदार गेंदबाजी की है। रेणुका की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
 

78
एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी इतनी गॉर्जियस हैं कि उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर माना जाता है। एलिस पेरी ने ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के मैच में शानदार फील्डिंग की और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की।
 

88
लॉरा वोलवार्ट

साउथ अफ्रीकी टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली लॉरा वोलमार्ट की खूबसूरती का हर कोई कायल है। वे जब भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ शेयर करती हैं तो जबरदस्त रिस्पांस मिलता है। उनकी कई फोटोज और वीडियो वायरल होते हैं।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली की फैन ने इंग्लैंड से छिनी जीत, देखें स्टार क्रिकेटर 8 गॉर्जियस PHOTOS

Recommended Stories