
IND vs AFG Live Telecast: क्रिकेट फैंस के लिए वीकेंड का मजा दोगुना होने जा रहा है। टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह धूल चटाने के बाद, अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में गदर मचाने के लिए तैयार है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 13 जून धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का आगाज माना जा रहा है। लेकिन फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज होने वाले इस मैच को अपने मोबाइल फोन या टीवी स्क्रीन पर बिना पैसे खर्च किए लाइव कैसे देखें? आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) और ब्रॉडकास्ट की एक-एक डिटेल, ताकि आपसे एक भी गेंद मिस न हो...
मैच की तारीख: शनिवार, 13 जून 2026
कहां खेला जा रहा है: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
टॉस का समय: दोपहर 1:00 बजे
मैच शुरू होने का समय: दोपहर 1:30 बजे
अगर आप घर से बाहर हैं या आपके पास टीवी नहीं है, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। इस सीरीज के डिजिटल राइट्स JioStar के पास हैं। आप अपने मोबाइल में JioStar App डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उनकी वेबसाइट पर जाकर सीधे मैच लाइव देख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का ऑप्शन मौजूद रहता है, जिससे आप बिना जेब ढीली किए पूरा मैच देख पाएंगे।
अगर आप बड़े स्क्रीन पर परिवार के साथ बैठकर मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो टीवी पर भी लाइव ब्रॉडकास्ट का पूरा इंतजाम है। भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स) के अलग-अलग चैनलों पर किया जा रहा है। आप अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी, इंग्लिश या अन्य के स्टार स्पोर्ट्स चैनल को चुनकर मैच देख सकते हैं।
रोहित शर्मा की वापसी: टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है, जिससे भारतीय बैटिंग लाइन-अप बेहद मजबूत नजर आ रही है।
विराट कोहली बाहर: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट (Injury) की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह नंबर 3 की पोजीशन पर ऋतुराज गायकवाड़ या किसी अन्य युवा खिलाड़ी को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा।
वर्ल्ड कप 2027 का मिशन: पिछले 5 वनडे में से भारत 3 मैच हार चुका है (जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू सीरीज की हार भी शामिल है)। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज को जीतकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे।
टीम इंडिया प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान प्लेइंग-11
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, सेदीकुलल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, द्रोण रसूली, इब्राहिम जादरान, बिलाल सामी, नांगेयालिया खारोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।