
India vs Afghanistan 2026 3rd T20 Live: भारतीय टीम आज 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा और आखिरी T20 मुकाबला खेलने उतर रही है। अगर आप भी इस मुकाबले को मोबाइल पर लाइव देखना चाहते हैं, तो पूरे महीने का महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। महज ₹49 में पूरा मैच देखने का मौका मिल रहा है, लेकिन पेमेंट करने से पहले एक जरूरी नियम समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं पास लेने से पहले आपको क्या करना है और क्या नहीं...
मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव
अक्सर फैंस टीम इंडिया के मैच देखने के लिए JioHotstar खोल लेते हैं, लेकिन इस सीरीज का डिजिटल ब्रॉडकास्ट वहां मौजूद नहीं है। ये मैच आधिकारिक तौर पर FanCode ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट
अगर आप घर पर टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। आप इंग्लिश और हिंदी लैंग्वेज में मैच देख सकते हैं।
फैनकोड ने क्रिकेट फैंस के लिए खास MatchPass निकाला है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹49 रखी गई है। इसमें आप आज का तीसरा T20 मैच बिना किसी रुकावट के लाइव देख सकते हैं। हालांकि, ₹49 वाला ये मैच पास सिर्फ और सिर्फ नए यूजर्स (First-time users) के लिए है। इसका मतलब है कि अगर आप पहली बार फैनकोड पर अकाउंट बनाकर लॉग-इन कर रहे हैं, तभी आपको ₹49 का यह ऑफर मिलेगा। अगर आपका अकाउंट पुराना है या आप पहले इसका इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आपको रेगुलर चार्ज देना पड़ सकता है।
MatchPass (₹49): ये पास सिर्फ आज का भारत-अफगानिस्तान मैच देखने वाले नए यूजर्स के लिए सबसे सही और सस्ता विकल्प है।
TourPass (₹79): अगर आप इस पूरी सीरीज के दोनों मुकाबलों का आनंद लेना चाहते हैं, तो अलग-अलग पास लेने के बजाय यह विकल्प बेहतर रहेगा।
Monthly Pass (₹129): जो फैंस पूरे महीने क्रिकेट के साथ-साथ अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स भी लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए यह वैल्यू-फॉर-मनी प्लान है।
Yearly Pass (₹999): साल भर अलग-अलग टूर्नामेंट्स और लाइव स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने वाले खेल प्रेमियों के लिए यह वार्षिक प्लान सबसे मुफीद है।
तारीख: गुरुवार, 17 सितंबर
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच 7-7 विकेट से जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। जिम्बाब्वे को 3-0 से हराने के बाद टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। चूंकि सीरीज पहले ही जेब में है, इसलिए आज के मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलने की पूरी संभावना है, जबकि संजू सैमसन को आराम दिया जा सकता है।