Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच

Published : Sep 17, 2026, 06:52 PM IST
ind vs afg 3rd t20 live streaming

सार

भारत-अफगानिस्तान तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। जानें टीम में संभावित बदलाव, मैच का समय, स्थान और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

IND vs AFG Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी T20I मैच गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की चर्चा है। भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है। ऐसे में अब आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है। अगर सूर्यवंशी मैच खेलते हैं तो मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं, तो जानिए कहां-कैसे फ्री में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा T20I कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मैच 17 सितंबर, गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ind vs Afg: तीसरा T20I कितने बजे शुरू होगा?

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस आधे घटे पहले यानी 7 बजे होगा।

तीसरे T20I का सीधा प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

भारत में भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : वेस्टइंडीज सीरिज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे-टी20 स्क्वाड से लेकर जानें कब-कहां होंगे मुकाबले

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे T20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

तीसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सूर्यवंशी को क्यों मिल सकता है चांस?

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक के दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सीरिज पहले ही टीम इंडिया के नाम हो चुकी है और अब विपक्षी टीम के पास वापसी का कोई मौका नहीं है। इसलिए यह मैच सिर्फ औपचारिकता मात्र है, जिसमें टीम मैनेजमेंट युवा और आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकता है। इस मैच में टीम ईशान किशन को आराम देकर सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में खिला सकती है।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नाइब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी/अब्दुल्ला उमरजई।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन/वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs Afg 3rd T20: दिल्ली में चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? मैच से पहले पिच रिपोर्ट
Prithvi Shaw Akriti Agarwal: 6 महीने में बदल गई पृथ्वी शॉ की जिंदगी, आकृति अग्रवाल संग टूटा रिश्ता