IND vs AFG Live: मिल गई राहत की खबर! जानें धर्मशाला में कितने बजे रुकेगी बारिश, कब शुरू होगा मैच?

Published : Jun 13, 2026, 02:27 PM IST
HPCA Stadium Weather

सार

IND vs AFG 1st ODI Weather Forecast: धर्मशाला में बारिश कब तक होगी? क्या भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे पूरा खेला जा सकेगा? अगर बारिश नहीं रुकी तो कितने ओवर का मैच होगा? टॉस में देरी के बाद मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है?

India vs Afghanistan Live Rain Forecast: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले ऐतिहासिक वनडे मैच का टॉस बारिश की वजह से डिले हो गया है। मौसम खराब होने की वजह से स्टेडियम से लेकर टीवी-मोबाइल तक मैच का इंतजार कर रहे फैंस का दिल टूट गया है। अब सभी मैच के स्टार्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर आई है। धर्मशाला में बारिश ने जरूर मैच की शुरुआत में बाधा डाली और टॉस भी तय समय पर नहीं हो सका, लेकिन मौसम के ताजा अनुमान से उम्मीद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम रिपोर्ट बता रही है कि दोपहर के बाद धीरे-धीरे बारिश का खतरा कम हो सकता है, जिससे मैच शुरू होने की संभावना बनी हुई है। अगर आप भी बार-बार यही सर्च कर रहे हैं कि 'बारिश कब रुकेगी?', 'मैच होगा या नहीं?' और 'कितने बजे शुरू हो सकता है?', तो यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट...

IND vs AFG Weather Live: धर्मशाला का वेदर चार्ट

दोपहर 2:00 बजे: 75% बारिश, इस वक्त सबसे ज्यादा खतरा है, कवर्स मैदान पर रहेंगे।

दोपहर 3:00 बजे: 71% बारिश, मौसम खराब रहेगा, मैच शुरू होने की उम्मीद कम है।

शाम 4:00 बजे: 40% बारिश का अनुमान, इसके बाद मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा, काले बादल छंट सकते हैं।

शाम 5:00 बजे: 34% बारिश, कवर्स हटाए जा सकते हैं और अंपायर मैदान का मुआयना कर सकते हैं।

शाम 6:00 बजे: 24% बारिश, मौसम लगभग साफ हो सकता है।

रात 7:00 बजे: 20% बारिश, अगर मैदान ज्यादा गीला नहीं हुआ और अंपायर को लगा, तो खेल बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकेगा।

IND vs AFG: मैच कब शुरू होगा और कितने ओवर का होगा?

इस वेदर चार्ट से साफ है कि शाम 4:30 से 5:00 बजे के बीच हमें मैदान से अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, टॉस और मैच लेट होने की वजह से ओवरों में कटौती होना बिल्कुल तय है। यह मुकाबला अब 50-50 ओवर का न होकर 20 से 30 ओवरों का छोटा और बेहद रोमांचक टी-20 स्टाइल मैच बन सकता है।

 

 

धर्मशाला की पिच का मिजाज

समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित धर्मशाला के इस मैदान पर कवर्स हटने के बाद तेज गेंदबाजों की चांदी होने वाली है। ठंडी हवाओं और बारिश के बाद पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग और एक्स्ट्रा उछाल मिलेगी। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा यहां कहर ढा सकते हैं। इस मैदान पर अब तक 9 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से 5 बार मैच उसी टीम ने जीता है जिसने बाद में बल्लेबाजी की (Target Chase किया)। बारिश के मौसम को देखते हुए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी ही चुनना चाहेगा।

India vs Afghanistan: पहली बार दोनों टीमों की सीरीज

क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब भारत और अफगानिस्तान की टीमें किसी वनडे की द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। इससे पहले दोनों का आमना-सामना सिर्फ वर्ल्ड कप या एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में ही हुआ है। इस सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट (Injury) की वजह से नहीं खेल रहे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Sooryavanshi Brothers: बड़े भाई की टीम इंडिया में एंट्री, छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने मचाया गदर!
IND vs AFG Live Streaming: TV-मोबाइल पर कहां बिल्कुल FREE में देखें भारत-अफगानिस्तान लाइव मैच?