Published : Mar 04, 2025, 02:21 PM ISTUpdated : Mar 04, 2025, 09:36 PM IST

IND vs AUS Semi-final Live: ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, विराट कोहली का फिर गरजा बल्ला

सार

Ind vs Aus 1st Semifinal Dubai: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें। 

09:35 PM (IST) Mar 04

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। केएल राहुल ने छक्के से मैच को खत्म किया। 

09:33 PM (IST) Mar 04

भारत का छठा विकेट गिरा

भारत का छठा विकेट 259 रन पर गिरा है। हार्दिक पंड्या 28 रन बनाकर हुए कैच आउट। 

09:16 PM (IST) Mar 04

45 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय पारी में 50 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 237 रन हैं। हार्दिक 11 और राहुल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 30 गेंदों पर 28 रन चाहिए। 

09:07 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा बड़ा झटका, विराट हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवां झटका दे दिया है। विराट कोहली 84 रन बनाकर एडम जैंपा के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में वो सीधे फील्डर के हाथों में गेंद दे बैठे। 

08:52 PM (IST) Mar 04

40 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 200 रन है। विराट 80 और राहुल 10 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 60 गेंदों में 65 रनों की जरूरत है। 

08:51 PM (IST) Mar 04

भारतीय पारी में 200 रन पूरे

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम के 39.3 ओवर में 200 रन पूरे हो चुके हैं। विराट 80 और राहुल 10 रन पर खेल रहे हैं। 

08:34 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा चौथा झटका, अक्षर हुए बोल्ड

भारत का चौथा विकेट 178 रन पर गिरा है। अक्षर पटेल 27 रन बनाकर नेथन एलिस के पहले शिकार बने हैं। गलत लेंथ का चयन करके शॉट मारने के प्रयास में वो क्लीन बोल्ड हो गए। 

08:32 PM (IST) Mar 04

35 ओवर के बाद भारतीय पारी

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 35 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 178 रन है। 

08:17 PM (IST) Mar 04

30 ओवर के बाद भारत के 150 पूरे

भारतीय बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 150 रन हो चुके हैं। विराट कोहली 59 और अक्षर पटेल 8 रन पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 120 गेंदों पर 115 रनों की जरूरत है। 

08:04 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा तीसरा झटका, अय्यर हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत का तीसरा विकेट 134 रन पर गिरा दिया है। श्रेयस अय्यर 45 रन बनाकर जैंपा के पहले शिकार बने हैं। 

08:03 PM (IST) Mar 04

विराट कोहली का छूटा कैच

51 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली का कैच ड्रॉप किया है। 

08:01 PM (IST) Mar 04

25 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में भारत

भारतीय बल्लेबाजी में 25 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 131 रन है। विराट कोहली 50 और श्रेयस अय्यर 43 रन पर खेल रहे हैं। जीत के लिए 150 गेंदों पर 134 रनों की जरूरत है। 

07:59 PM (IST) Mar 04

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट कोहली ने 53 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। 

07:46 PM (IST) Mar 04

20 ओवर के बाद भारतीय पारी में 100 रन पूरे

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन है। विराट कोहली 34 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 180 गेंदों पर 162 रनों की जरूरत है। 

07:39 PM (IST) Mar 04

कोहली-अय्यर के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने साझेदारी में 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन है। भारत को जीत के लिए 186 गेंदों पर 172 रन चाहिए। 

07:25 PM (IST) Mar 04

15 ओवर के बाद भारतीय पारी का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है। विराट कोहली 18 और श्रेयस अय्यर 19 रन पर खेल रहे हैं। 

07:12 PM (IST) Mar 04

10 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 55 रन है। रोहित 28 और गिल 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 1 विकेट डवारशुइस और 1 1 कूपर ने लिए हैं। कोहली 9 और अय्यर 8 रन पर खेल रहे हैं। 

07:11 PM (IST) Mar 04

भारतीय पारी के 50 रन पूरे

265 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी के 9.3 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। विराट कोहली 9 और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:04 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा दूसरा झटका, कप्तान रोहित हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरा झटका 43 रन के स्कोर पर दे दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर कूपर के हाथों LBW आउट हुए  हैं। 

06:53 PM (IST) Mar 04

5 ओवर के बाद भारतीय पारी

भारतीय पारी के 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट पर 30 रन है। शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा 20 रन पर खेल रहे हैं और विराट कोहली का अभी खाता नहीं खुला है। 

06:50 PM (IST) Mar 04

भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को 30 रन के स्कोर पर पहला झटका लग चुका है। शुभमन गिल 8 रन बनाकर बेन डवारशुइस के पहले शिकार बने हैं। 

06:42 PM (IST) Mar 04

रोहित शर्मा का लगातार दूसरा कैच छूटा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आज लकी लग रहे हैं। लगातार दूसरा कैच उनका ऑस्ट्रेलिया के फील्डरों ने छोड़ा है। इस बार वो 14 रन के स्कोर पर थे, जिसे मार्नस लाबुशेन ने छोड़ा। 

06:37 PM (IST) Mar 04

13 के स्कोर पर रोहित शर्मा का छूटा कैच

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कैच 13 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर छूटा है। कूपर कौनली ने नेथन एलिस की गेंद पर आसान कैच ड्रॉप कर दिया। 

06:02 PM (IST) Mar 04

264 रन पर ढेर हो गई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 264 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टीम इंडिया को फाइनल में जानें के लिए 50 ओवर में 265 रन बनाने होंगे। बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा 73 रन कप्तान स्टीव स्मिथ ने बनाए। उसके अलावा एलेक्स कैरी ने भी 61 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। कुलदीप यादव और हार्दिक पांडया ने भी 1-1 विकेट चटकाए। वहीं, 1 विकेट रन आउट के जरिए आया। 

05:56 PM (IST) Mar 04

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका 262 रन के स्कोर पर दिया है। नेथन एलिस 10 रन बनाकर शमी के तीसरे शिकार बने हैं। 

05:49 PM (IST) Mar 04

ऑस्ट्रेलिया के 250 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया की पारी में 47.3 ओवर में 250 रन पूरे हो चुके हैं। एडम जैंपा 3 और नेथन एलिस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:47 PM (IST) Mar 04

भारत को मिली आठवीं सफलता

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट रन आउट के रूप में गिराया है। श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी 61 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट किया। 

05:36 PM (IST) Mar 04

भारत को मिली सातवीं सफलता

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 45.2 ओवर में सातवां झटका दे दिया है। बेन डवारशुइस 19 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के दूसरे शिकार बने। 

05:35 PM (IST) Mar 04

45 ओवर के बाद मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की पारी में 45 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 239 रन है। हेड 54 और बेन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:25 PM (IST) Mar 04

सेमीफाइनल में एलेक्स कैरी का अर्धशतक

भारत के खिलाफ बड़े सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतक लगाया है। अभी भी वो 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

05:18 PM (IST) Mar 04

40 ओवर के बाद मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 40 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 213 रन है। कैरी 45 और बेन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:06 PM (IST) Mar 04

अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई छठी सफलता

अक्षर पटेल ने भारत को छठी सफलता दिलाई है। ग्लेन मैक्सवेल 7 रन बनाकर हुए आउट। 

05:05 PM (IST) Mar 04

ऑस्ट्रेलिया की पारी में 200 पूरे

पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन पूरे कर लिए हैं। 

05:01 PM (IST) Mar 04

ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा दिया है। स्टीव स्मिथ 73 रन बनाकर मोहम्मद शमी के दूसरे शिकार बन गए हैं। 

04:57 PM (IST) Mar 04

स्मिथ और कैरी के बीच 50 रनों की साझेदारी

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। इस पार्ट्नर्शिप में स्मिथ 12 और कैरी ने 37 रन बनाए। 

04:50 PM (IST) Mar 04

35 ओवर के बाद मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की पारी में 35 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 186 रन है। 4 बल्लेबाज पवेलियन में लौट चुके हैं। स्मिथ 71 और कैरी 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

04:32 PM (IST) Mar 04

30 ओवर के बाद मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 158 रन है। स्मिथ 62 और कैरी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा को 2, जबकि वरुण और शमी को 1-1 विकेट मिला। 

04:21 PM (IST) Mar 04

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया की पारी में 144 के स्कोर पर चौथा विकेट गिर चुका है। इनफॉर्म जोश इंग्लिस 11 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के दूसरे शिकार बने हैं। 

04:18 PM (IST) Mar 04

स्टीव स्मिथ ने पूरा किया अर्धशतक

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर की 35वीं हाफ सेंचुरी है। 

04:15 PM (IST) Mar 04

25 ओवर के बाद मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में 25 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 125 रन है। स्मिथ 44 और इंग्लिस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी, वरुण और जडेजा को 1-1 विकेट मिले हैं।