IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे में रनों की बौछार करने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज,

Published : Oct 08, 2025, 09:56 PM IST
Most runs by Indian in Australia in Odi

सार

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करना काफी पसंद रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जाकर भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की बौछार की है। हम आपको वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे। 

Most runs by Indian in Australia in Odi: भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20i सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी जाना है। दोनों को भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं, कि दोनों के लिए यह सीरीज आखिरी हो सकती है। भारत के बल्लेबाज कंगारू के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जाकर बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों से मिलाएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। ऑस्ट्रेलिया के धरती पर मास्टर ब्लास्टर ने 47 मैचों की 46 पारियों में 1491 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 34.56 का रहा है। ऑस्ट्रेलिया में जाकर सचिन के नाम 1 शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 117 रन है।

रोहित शर्मा

सूची में दूसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा का नाम आता है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित ने 30 मुकाबले खेले हैं और उतनी ही पारियों में 53.49 की औसत से 1328 रन बनाए हैं। हिटमैन के बल्ले से पांच शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिच पर उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 171 रहा है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित को बल्लेबाजी करना कितना पसंद है।

विराट कोहली

तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली का नाम आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सरजमीं पर जाकर रनों की बरसात की है। विराट ने 29 मुकाबले खेले हैं और 29 पारियों में 51.90 की जबरदस्त औसत से 1327 रन बनाए हैं। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 5 सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं। वही उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 133 रन रहा है।

और पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में भी गरजेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला, एबी डिविलियर्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

एमएस धोनी

ऑस्ट्रेलिया में जाकर सबसे ज्यादा बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का नंबर चौथे नंबर पर आता है। माही ने 35 मैचों की 31 पारियों में 47.89 की औसत से 1053 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 हाफ सेंचुरी भी निकली है, इसके अलावा उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 88 रन रहा है। धोनी भी ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारतीय टीम के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं।

शिखर धवन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद था यही कारण है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर विराजमान हैं। धवन ने 21मुकाबला के 39.90 की औसत से 819 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और चार अर्धशतक दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 137 रन रहा है।

और पढ़ें- 'उनके फेल होने का इंतजार...,' रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर!
इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!