जसप्रीत बुमराह के निशाने पर कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड, सिडनी में रचेंगे इतिहास

Published : Jan 02, 2025, 01:20 PM IST
JASSI

सार

IND vs AUS 2024-25: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक सबसे प्रभावशाली भारतीय तेज गेंदबाज रहे हैं। सिडनी टेस्ट में उप कप्तान बुमराह की नजर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव के रिकॉर्ड पर होगी। 

Jasprit Bumrah will break Kapil Dev record in Sydney: टीम इंडिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 अब तक कुछ खास नहीं रहा है और 4 मुकाबले खेले गए, जिसमें 2-1 से ऑस्ट्रेलिया आगे है। भारत के लिए यह दौरा अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन जसप्रीत बुमराह के लिए यह काफी यादगार रहा है। इस सीरीज में बुमराह ने अब तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बरपाया है। भारतीय टीम के लिए यह तेज गेंदबाज शुरुआत से ही अकेला लड़ रहा है। हर मुकाबले में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी जान लगाई है। चार टेस्ट मैचों में बुमराह ने 30 विकेट अपने नाम किए हैं और अभी टॉप पर विराजमान हैं। मेलबर्न में भी उन्होंने 9 विकेट झटके थे, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल था।

इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। बुमराह के नाम 30 विकेट है। वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस का नाम है। जिन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं। दोनों के बीच 10 विकेट का फैसला है। इस आंकड़े को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि इस भारतीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कितना तंग किया होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेलना है और इस बार भारत को WTC फाइनल के नजरिए से हर हाल में जितना ही होगा।

सिडनी टेस्ट में बुमराह रचेंगे इतिहास

टीम इंडिया के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के मामले में जिस तरह से सामने वाली टीम पर कहर बनकर टूट रहे हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है कि भारत को सिडनी में जीत मिल सकती है। सिडनी पिंक टेस्ट में यदि बुमराह विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह एक बड़ा इतिहास भी रच देंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट लेते ही बुमराह बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।

कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह

दरअसल, सिडनी में बुमराह के पास एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। बुमराह पांचवें टेस्ट में 2 विकेट अपने नाम करते हैं, तो वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में अभी पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव आगे हैं। साल 1979 में कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 32 विकेट लिए थे। जस्सी के पास इस रिकार्ड को तोड़ने का इससे बड़ा मौका नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

'ड्रेसिंग रूम की बात बाहर...' गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

सिडनी में टॉस पर टिकीं हैं टीम इंडिया की उम्मीदें, पांचों दिन पिच बदलता है रंग

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...