'रिटायरमेंट मुबारक हो...' रोहित-कोहली को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग तेज

Published : Dec 30, 2024, 09:23 AM IST
ind vs aus melbourne test virat kohli and Rohit Sharma trolled after flopped in second inning fans reacted on social media bgt 2024

सार

IND vs AUS 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट में भी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप हो गए हैं। दोनों के आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच चुका है। लोग उनकी रिटायरमेंट की मांग उठने लगे हैं। 

Virat- Rohit flopped: मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन भारत के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के चौथे मुकाबले की दूसरी पारी में भी कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप हो गए। टीम इंडिया का समर्थक इन दोनों बल्लेबाजों से इस बार बड़ी पारी की उम्मीद लगाकर बैठे थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम को मजेदार में छोड़कर दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद अब भारतीय फैंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है और उनकी रिटायरमेंट तक की बात लोग करने लगे हैं।

दरअसल, पांचवें दिन भारत को जीतने के लिए 340 रनों की जरूरत थी। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित और यशस्वी जायसवाल ने धैर्य दिखाते हुए गेंद को अच्छी तरह से डिफेंस कर रहे थे। लेकिन, 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने अपना आपा खो दिया और गैर जिम्मेदाराना शॉर्ट खेल कर अपनी विकेट एक बार फिर से पैट कमिंस को दे दी। इस तरह भारतीय कप्तान 9 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने केएल राहुल आए और बिना खाता खोले ही वह भी आउट हो गए। अब भारत को कोहली से अच्छी परी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर से वही उन्होंने भी किया जो पहले करते आए थे। स्टार्क किसी बाहर जाती गेंद पर खेलने के चक्कर में एक बार फिर से बाहरी किनारा लगा और 5 रन बनाकर विराट पवेलियन लौट गए।

 

 

रोहित और कोहली दोनों ही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और जिस तरह से दोनों ने विकेट फेंका उसके चलते भारतीय फैंस काफी काफी निराश हो गए। दोनों के फ्लॉप होने के बाद अब लोग उनकी रिटायरमेंट की मांग करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर विराट और रोहित चर्चा का विषय बन गए हैं। आईए आपको फैंस के द्वारा किए गए कुछ मजेदार रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

 

 

 

 

टीम इंडिया का स्कोर

खबर लिखे जाने तक मेलबर्न में पांचवें दिन का खेल जारी है और भारत को अभी भी जीतने के लिए 245 रनों की जरूरत है। यशस्वी जयसवाल 57 पर ऋषभ पंत 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कम से कम 44 ओवर का खेल अभी भी बचा हुआ है। टीम इंडिया का दूसरी पारी का स्कोर 3 विकेट खोकर 95 रन है। भारत को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी है, तो कुछ चमत्कार करना होगा।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS 2024: इन 3 बल्लेबाजों के दम पर पांचवें दिन भी मैच जीत सकता है भारत

विराट-अनुष्का की 5 आलीशान प्रॉपर्टी देख पकड़ लेंगे सिर, करोड़ों में है कीमत

 

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11