Published : Feb 20, 2025, 01:47 PM ISTUpdated : Feb 20, 2025, 10:00 PM IST

IND vs BAN Champions Trophy Live: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल का धमाकेदार शतक

सार

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस बड़ी भिड़ंत के लिए तैयार है। लाइव मैच से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ बन रहें। 

09:57 PM (IST) Feb 20

टूर्नामेंट में भारत की जीत के साथ शुरुआत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत का तिलक लगाया है। 229 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। शुभमन गिल ने 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। केएल राहुल ने भी 41 नाबाद रन बनाए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी 41 रन जोड़े। जबकि विराट कोहली 18, श्रेयस 15 और अक्षर पटेल के बल्ले से 8 रन निकले। 

 

09:51 PM (IST) Feb 20

भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। 

09:45 PM (IST) Feb 20

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा है। यह उनके करियर का आठवां वनडे शतक है। 

09:33 PM (IST) Feb 20

भारत के 200 रन पूरे

टीम इंडिया के 42.3 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। जीत के लिए 29 रनों की आवश्यकता है। शुभमन गिल 86 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:22 PM (IST) Feb 20

40 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 40 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट पर 189 रन है। जीत के लिए 60 गेंदों पर 40 रनों की आवश्यकता है। गिल 80 और राहुल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08:48 PM (IST) Feb 20

भारत के 150 रन पूरे

टीम इंडिया के 31.5 ओवर में 150 रन पूरे हो चुके हैं। शुभमन गिल अभी भी 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

08:41 PM (IST) Feb 20

भारत को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल हुए आउट

भारत का चौथा विकेट 144 रन के स्कोर पर गिरा है। अक्षर पटेल 8 रन बनाकर रिशाद हुसैन के दूसरे शिकार बने। 

 

08:39 PM (IST) Feb 20

30 ओवर के बाद मैच का हाल

भारतीय बल्लेबाजी में 30 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन है। शुभमन गिल 56 और अक्षर पटेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08:30 PM (IST) Feb 20

टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर हुए आउट

भारतीय टीम का तीसरा विकेट 133 रन पर गिर चुका है। श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर मुस्तफिजूर रहमान के बने शिकार। 

 

08:20 PM (IST) Feb 20

शुभमन गिल ने जमाया अर्धशतक

229 रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। अभी वह 50 रनों पर खेल रहे हैं। 

 

08:10 PM (IST) Feb 20

भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली हुए आउट

भारतीय टीम को 112 रन पर दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 22 रन बनाकर हुसैन का शिकार बने। 

 

08:02 PM (IST) Feb 20

भारत के 100 रन पूरे

20 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो चुके हैं। शुभमन गिल 42 और विराट कोहली 16 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

 

07:52 PM (IST) Feb 20

ड्रिंक्स ब्रेक तक भारतीय बल्लेबाजी की स्थिति

भारतीय बल्लेबाजी में 17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। 229 का पीछा करते हुए टीम का स्कोर 1 विकेट पर 91 रन है। गिल 39 और विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

07:28 PM (IST) Feb 20

10 ओवर की समाप्ति के बाद मैच का हाल

भारत की बल्लेबाजी में 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम का स्कोर 69 रन है और 1 विकेट गिर चुका है। रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हुए हैं। शुभमन गिल 26 रन पर नाबाद हैं। बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए हैं। 

07:26 PM (IST) Feb 20

भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम 229 रनों का पीछा करते हुए पहला झटका लगा है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वह तस्कीन अहमद के पहले शिकार बने। 

 

07:16 PM (IST) Feb 20

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 50 रन पूरे

टीम इंडिया ने 8 ओवर मे 50 रन का आंकड़ा छू लिया है। अभी तक कोई विकेट नहीं गिरा है। रोहित शर्मा 37 और शुभमन गिल 14 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

07:10 PM (IST) Feb 20

229 का पीछा करते हुए भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत

भारतीय टीम 229 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है और ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 41 रन हो चुका है। शुभमन गिल 13 और रोहित शर्मा 28 रन बनाकर खेल रहे है। 

07:06 PM (IST) Feb 20

रोहित शर्मा के वनडे में 11 हजार रन पूरे

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 261 पारियों में उन्होंने यह कारनामा किया है। 

 

06:10 PM (IST) Feb 20

भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश की पूरी पारी 49.4 ओवर में 228 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत को जीतने के लिए 229 रनों की आवश्यकता है। 

06:04 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश को लगा नौवां झटका, शमी ने झटके पांच विकेट

बांग्लादेश के 228 रन पर नौवां विकेट गिर चुका है। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। 

 

 

06:02 PM (IST) Feb 20

भारत के खिलाफ अकेले लड़े तौहीद हृदोय, जड़ दिया शानदार शतक

भारत के खिलाफ तौहीद हृदोय ने शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने करियर का पहला शतक जमाया। फिलहाल वह 100 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

05:48 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश को लगा आठवां झटका, शमी को मिली चौथी सफलता

215 के स्कोर पर बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद शमी ने इस मैच में चौथा विकेट अपने नाम किया है। 

 

05:29 PM (IST) Feb 20

शमी बने दूसरे सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी ने वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 104 पारियों में यह कारनामा किया। पहले स्थान पर मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने 102 मैचों में यह किया था। 

 

05:27 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, शमी को मिला तीसरा विकेट

मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश की छठी विकेट गिरा दी है। जाकिर अली 68 रन बनाकर शमी के तीसरे शिकार बने और इस तरह 154 रनों की साझेदारी पर ब्रेक लग गया। 

05:14 PM (IST) Feb 20

40 ओवर के बाद मैच का हाल, लड़ रहा है बांग्लादेश

बांग्लादेश की बल्लेबाजी में 40 ओवर का खेल हो चुका है। बल्लेबाजों ने कमाल का कमबैक किया है। 35 पर 5 विकेट गिरने के बाद टीम का स्कोर 165 बन चुका है। अभी भी तौहीद हृदोय 70 और जाकिर अली 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 130 रनों की साझेदारी हुई है। 

05:03 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश ने की जबरदस्त वापसी, 150 रन पूरे

बांग्लादेश के 38 ओवर में 150 रन पूरे हो चुके हैं। तौहीद हृदोय और जाकिर अली के बीच 117 रनों की साझेदारी बन गई है। दोनों ने टीम की जबरदस्त वापसी कराई है। 

04:59 PM (IST) Feb 20

जाकिर के बाद तौहीद हृदोय ने भी लगाई हाफ सेंचुरी

जाकिर अली के बाद तौहीद हृदोय ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को मुश्किल से बाहर निकाला है। फिलहाल वह 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

04:56 PM (IST) Feb 20

मुश्किल परिस्थिति में जाकिर अली ने जमाया अर्धशतक

बांग्लादेश के बल्लेबाज जाकिर अली ने मुश्किल परिस्थति में टीम के लिए अर्धशतक जमाया है। फिलहाल वह 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

 

04:52 PM (IST) Feb 20

35 ओवर के बाद मैच का हाल, बांग्लादेश की हुई वापसी

बांग्लादेश की बल्लेबाजी में 35 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है। तौहीद हृदोय 48 और जकेर अली 49 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

04:32 PM (IST) Feb 20

30 ओवर के बाद मैच का हाल, बांग्लादेश की वापसी

बांग्लादेश की पारी में 30 ओवर का खेल पूरे हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट खोकर 111 रन बनाए हैं। क्रीज पर तौहीद हृदोय 36 और जकेर अली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:24 PM (IST) Feb 20

2 बांग्लादेशी बल्लेबाजों का फाइटबैक, टीम के 100 रन पूरे

28.1 ओवर में बांग्लादेश टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं। 35 पर 5 विकेट गिरने के बाद दो बल्लेबाजों ने वापसी कराई है। तौहीद हृदोय 33 और जकेर अली 33 रन बनाकर लड़ाई लड़ रहे हैं। दोनों के बीच 65 रनों की साझेदारी हो गई है। 

04:06 PM (IST) Feb 20

20 ओवर का बाद मैच का हाल

दुबई में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने थोड़ी वापसी की है। टीम का स्कोर 5 विकेट पर 79 रन है। जकेर अली 21 और तौहीद हृदोय 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:46 PM (IST) Feb 20

15 ओवर समाप्ति के बाद मैच का हाल

दुबई में चल रहे भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे चैंपियंस ट्रॉफी मैच में 15 ओवर का खेल हो चुका है। अभी तक टीम इंडिया के गेंदबाजों का दबदबा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट खोकर 62 रन बनाए हैं। क्रीज पर जकेर अली 16 और तौहीद तौहीद हृदोय 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:26 PM (IST) Feb 20

पहले पावरप्ले में ही भारत ने समेट दी बांग्लादेश की आधी टीम

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले ही पावरप्ले में धमाकेदार शरुआत की है। 10 ओवर में बांग्लादेश के 39 रन हुए हैं और 5 विकेट आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट मिला। जबकि 1 हर्षित राणा ने लिए। 

03:21 PM (IST) Feb 20

हैट्रिक से चुके अक्षर पटेल, रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच

अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से चुक गए। रोहित शर्मा ने स्लिप में जकेर अली का आसान कैच ड्रॉप किया।  

 

 

 

03:18 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश की आधी टीम आउट, अक्षर पटेल ने झटके लगातार 2 विकेट

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चौथा झटका दे दिया है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तांजिद हासन 25 और रहीम 0 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल को लगातार 2 विकेट मिला। 

 

03:05 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, शमी को मिला दूसरा विकेट

भारत ने बांगलादेश को तीसरा झटका दे दिया है। मोहम्मद शमी ने मेहदी हसन मिराज को 5 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर दिया। 

 

03:00 PM (IST) Feb 20

5 ओवर समाप्ति के बाद मैच का हाल

5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने लाजवाब शुरुआत की है। बांग्लादेश के 22 रन पर 2 विकेट गिर चुके हैं। एक विकेट मोहम्मद शमी को मिला। वहीं, हर्षित राणा ने भी 1 विकेट चटकाए। 

02:42 PM (IST) Feb 20

बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, हर्षित राणा ने लिया विकेट

भारत ने दूसरे ओवर मे एक और बांग्लादेशी बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखा है। हर्षित राणा ने अपने पहले ही ओवर मे कप्तान शांतों को 0 पर आउट किया। 

 

02:38 PM (IST) Feb 20

भारत की धमाकेदार शुरुआत, शमी ने दिलाई पहली सफलता

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने सौम्या सरकार को शून्य पर आउट किया।