Ind vs Eng 1st T20: टॉस से पहले आई टेंशन वाली खबर! चेस्टर ली स्ट्रीट में इस वजह से रूक सकता है मैच

Published : Jul 01, 2026, 07:04 PM IST
India vs England

सार

India vs England 1st T20 Match: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में टॉस से पहले टेंशन वाली खबर आई। चेस्टर ली स्ट्रीट में श्रेयर अय्यर की प्लानिंग पर बारिश फिर सकता है। 

India vs England Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन मैच से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने दोनों टीमों के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। चेस्टर ली स्ट्रीट में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम का साया मंडरा रहा है और बारिश पूरे खेल का मजा बिगाड़ सकती है। अगर आप भी रात 10 बजे से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले मौसम का यह अपडेट जरूर जान लीजिए।

भारत vs इंग्लैंड मैच में कौन बनेगा विलेन?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाना है। भारतीय समय के अनुसार, यह मैच रात 10 बजे शुरू होगा और टॉस रात 9:30 बजे होना है। लेकिन मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान करीब 80% बारिश की आशंका है। इसका मतलब साफ है कि टॉस में देरी हो सकती है या मैच शुरू होने के बाद भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। यही वजह है कि फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि मुकाबला बिना रुकावट पूरा होगा या बीच-बीच में बारिश खेल रोक सकती है। बारिश होने की स्थिति में ओवर कम किए जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर DLS नियम भी लागू हो सकता है।

टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर खेलेगी

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम पहली बार चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड स्टेडियम में टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी। यह पिच आमतौर पर बैट और बॉल दोनों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। यानी मैच में बैट और बॉल के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड के झटके के बाद श्रेयस अय्यर की अग्निपरीक्षा

भारतीय टीम के लिए यह सीरीज बेहद जरूरी है। अभी हाल ही में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारकर आ रही है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम इस नए सफर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, लेकिन इंग्लैंड को उनके घर में हराना बिल्कुल आसान नहीं होगा।

Ind vs Eng: इंग्लैंड की धरती पर किसका पलड़ा भारी?

अगर इतिहास की बात करें, तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 जीते हैं। लेकिन जब बात इंग्लैंड के मैदानों की आती है, तो अंग्रेज भारी पड़ते हैं। वहां खेले गए 9 मैचों में से भारत सिर्फ 4 जीत पाया है, जबकि इंग्लैंड ने 5 बार बाजी मारी है। बड़ी बात यह भी है कि भारतीय टीम चेस्टर ली स्ट्रीट के इस मैदान पर पहली बार कोई मैच खेलने उतरेगी।

Ind vs Eng Live Streaming: भारत-इंग्लैंड का मैच कहां और कैसे देखें?

अगर बारिश रुकती है और मैच शुरू होता है, तो आप भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट (Live Telecast) अपने टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप (Sony LIV App) पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ईशान किशन बने नंबर-1, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ ICC ने कर दिया बड़ा खेल!
ENG vs IND T20I: बटलर से आर्चर तक, इंग्लैंड के 5 खिलाड़ी जो भारत के लिए बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा