
IND vs ENG Live Match Data Saver: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बड़े चाव से इंडिया का मैच देखने बैठते हैं और बीच में ही मैसेज आ जाता है, 'आपने अपनी रोज़ाना की डेटा लिमिट का 100% इस्तेमाल कर लिया है।' या फिर वीडियो बार-बार घूमने लगता है और बफरिंग होने लगती है? अगर हां, तो परेशान मत होइए। आज रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर सीरीज का आखिरी और सबसे बड़ा महामुकाबला है। 3 मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में आप एक भी गेंद मिस नहीं करना चाहेंगे। हम आपको फोन की एक ऐसी सेटिंग बताने जा रहे हैं, जिसे ऑन करते ही आपका इंटरनेट डेटा तेजी से खत्म होना बंद हो जाएगा। आप कम डेटा में ही आराम से पूरा लाइव मैच देख पाएंगे, वो भी बिना किसी रुकावट।
अगर आप 'High' या 'Auto' मोड पर मैच देखते हैं, तो फोन सबसे अच्छी क्वालिटी दिखाने के चक्कर में 1-2 घंटे में ही आपका पूरा 2GB-3GB इंटरनेट खत्म हो सकता है, लेकिन 'Data Saver' मोड पर स्क्रीन की क्वालिटी भी अच्छी रहती है। मैच देखने में कोई दिक्कत नहीं होती और आपका डेटा बहुत कम खर्च होता है।
मैच का दिन: 19 जुलाई, रविवार
मैच कहां होगा: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
मैच कितने बजे शुरू होगा: दोपहर 3:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
भारत-इंग्लैंड मैच टीवी पर कहां देखें: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network)
भारत-इंग्लैंड मैच मोबाइल पर लाइव कहां देखें: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट
रोहित शर्मा का फॉर्म
यह मैच सिर्फ सीरीज जीतने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि कई बड़े खिलाड़ियों के लिए अग्निपरीक्षा जैसा है। रोहित शर्मा इस सीरीज में अब तक अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे हैं। हालांकि, उनके संन्यास की खबरें सिर्फ अफवाह हैं, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर 'हिटमैन' का बल्ला जमकर बोलेगा।
किंग कोहली और गिल का दम
विराट कोहली लगातार अच्छा खेल रहे हैं, बस उनके शतक का इंतजार है। वहीं कप्तान शुभमन गिल को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा।
इंग्लैंड की चुनौती
इंग्लैंड की टीम अपने घर में बेहद खतरनाक है। पिछले मैच में उनके स्टार बल्लेबाज जो रूट ने शानदार 99 रनों की पारी खेली थी, इसलिए भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्दी पवेलियन भेजना होगा।