
ENG vs IND LIVE: भारत और इंग्लैंड आज रात 10 बजे से चौथा टी-20 मैच खेल जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए 'आर या पार' की लड़ाई है। अगर भारत हार गया, तो सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या बिना पैसे खर्च किए इस मैच को लाइव मैच देखने का कोई तरीका है? अगर आप भी एक बॉल मिस किए बिना पूरा मैच देखने चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि बिना जेब से एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए आप इस रोमांचक मुकाबले को अपने मोबाइल पर फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं...
टॉस का समय: रात 9:30 बजे
मैच शुरू होने का समय: रात 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल (Gloucestershire)
भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज की डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar दोनों ऐप्स पर उपलब्ध है। अगर आपके पास इनका अलग से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी आप इन लीगल तरीकों से मैच बिल्कुल फ्री देख सकते हैं।
Jio का क्रिकेट प्लान
अगर आप जियो यूजर हैं, तो कंपनी के कई ऐसे प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस आते हैं, जिनमें JioHotstar या SonyLIV का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त (बंडल ऑफर) मिलता है। मैच शुरू होने से पहले अपना एक्टिव प्लान चेक कर लें, हो सकता है आपके नंबर पर यह ऑफर पहले से चालू हो!
Airtel और VI के बंडल ऑफर्स
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के भी कुछ चुनिंदा रीचार्ज प्लांस के साथ SonyLIV का एक्सेस एकदम फ्री मिलता है। आप इन ऐप्स को डाउनलोड करके अपने नंबर से लॉगिन करके बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के मैच का मजा ले सकते हैं।
जो लोग बड़ी स्क्रीन पर परिवार के साथ मैच देखना चाहते हैं, वो अपने टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल्स लगा सकते हैं, जहां मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है।
टीम इंडिया इस समय सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। पिछला मैच भारतीय फैंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा था, जब पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत अब यह सीरीज जीत तो नहीं सकता, लेकिन आज का मैच जीतकर सीरीज को टाई कराने की उम्मीदें जिंदा रख सकता है। अगर आज हारे, तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। कप्तान श्रेयस अय्यर टी-20 में अपनी पहली इंटरनेशनल जीत के लिए तरस रहे हैं। वहीं, फैंस की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं कि क्या वो आज इंग्लैंड के घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंदों पर चौके-छक्कों की बरसात कर पाते हैं या नहीं।