IND vs ENG Semi Final: इन 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को नहीं रोका तो टूट सकता है फाइनल का सपना

Published : Mar 05, 2026, 12:11 PM IST

Ind vs Eng Semi Final Danger Players: आज शाम 7 बजे से वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। ये सिर्फ सेमीफाइनल नहीं, फाइनल का टिकट है और अगर टीम इंडिया को आगे बढ़ना है, तो इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों को रोकना होगा, वरना मैच हाथ से फिसल सकता है।

PREV
15

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला इतना बड़ा क्यों है

भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं। पिछली दो टक्कर में दोनों ही टीमों को एक-एक जीत मिली है। अब तीसरी बार कौन बाजी मारेगा, इस पर हर फैंस की नजह है। दोनों टीमें छठी बार इस स्टेज पर पहुंची हैं। रिकॉर्ड में भारत थोड़ा आगे है।

25

इंग्लैंड का पहला खिलाड़ी, जो बन सकता है खतरा

इंग्लैंड की तरफ से दो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खतरा बन सकते हैं, जो इस टूर्नामेंट में सबसे बड़े गेमचेंजर साबित हुए हैं। इनमें पहला नाम हैरी ब्रुक है का है, जो टीम के कप्तान हैं और मिडिल ओवर में टीम इंडिया को प्रेशर में डाल सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में ब्रुक ने 7 मैच में 228 रन बनाए हैं। जब-जब टीम दबाव में आई, इन्होंने रन बनाए। अगर ये 30-40 रन भी तेज बना गए, तो मैच का रुख बदल सकता है। भारत को इनके खिलाफ शुरुआत में ही टाइट गेंदबाजी करनी होगी।

35

इंग्लैंड का दूसरा खिलाड़ी, जो दे सकता है टेंशन

दूसरा नाम आदिल रशीद का है, जो बीच ओवर में फंसाने वाले स्पिनर माने जाते हैं। रशीद ने टी20 वर्ल्ड कब 2026 में 7 मैच में 11 विकेट लिए हैं। ये वो गेंदबाज हैं, जो सेट बल्लेबाज को भी आउट कर देते हैं। अगर भारतीय बल्लेबाजों ने इन्हें हल्के में लिया, तो रन तो रूक ही सकते हैं, विकेट भी गिर सकते हैं। मिडिल ओवर में इनको संभालना सबसे बड़ा काम होगा।

45

टीम इंडिया की ताकत क्या है?

टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। 7 मैच में 135 से ज्यादा की स्ट्राइक से 231 रन बना चुके हैं। गेंद से वरुण चक्रवर्ती 12 विकेट लेकर मैच पलट चुके हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी चल गए, तो इंग्लैंड पर दबाव आ सकता है।

55

India vs England: संभावित प्लेइंग-11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड- जॉस बटलर, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन

Read more Photos on

Recommended Stories