ICC T20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी दौर में है और सेमीफाइनल की उलटी गिनती शुरू हो गई है. इस बीच, दो दिग्गज क्रिकेटरों ने भविष्यवाणी की है कि कौन सी टीमें फाइनल में पहुंचेंगी.
2026 के ICC T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. अब सुपर-8 राउंड खत्म होने के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.
26
4 और 5 मार्च को होंगे सेमीफाइनल मैच
4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे. वहीं, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड से होगा.
36
8 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला
दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी.
इस सबके बीच, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भविष्यवाणी की है कि इस बार कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंच सकती हैं. पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ और ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड ग्लेन मैक्ग्रा ने भी इस पर अपनी राय दी है.
56
मोहम्मद यूसुफ और ग्लेन मैक्ग्रा की भविष्यवाणी
यूसुफ और मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है कि इस बार के ICC T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी.
66
इस बार का T20 वर्ल्ड कप चैंपियन कौन?
2024 के ICC T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भिड़ी थीं. तब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. अब देखना होगा कि इस बार के वर्ल्ड कप में कौन सी टीम चैंपियन बनती है.