IND vs ENG: टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या आज होगा डेब्यू?

Published : Jul 01, 2026, 07:57 AM IST
Vaibhav Sooryavanshi Instagram post

सार

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के पहले टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'Grateful' और ऑवरग्लास इमोजी वाली पोस्ट के बाद फैंस उनके इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद लगाने लगे हैं।

IND vs ENG T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज (1 जुलाई) से होने जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम शानदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, क्रिकेट फैंस की नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या उन्हें आज टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

वैभव सूर्यवंशी का वायरल पोस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर प्रैक्टिस सेशन में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फ्लाइट की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ वैभव ने कैप्शन में केवल "Grateful" लिखा और उसके साथ Hourglass इमोजी शेयर की। इस इमोजी को देखकर फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि यह किसी बड़े पल का संकेत हो सकता है। वैभव के मामले में सबसे बड़ा नया कदम उनका इंटरनेशनल डेब्यू ही हो सकता है। ऐसे में मैच से ठीक एक दिन पहले की गई इस पोस्ट ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हालांकि, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका मिलेगा या नहीं, इसका फैसला मैच शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले टॉस के समय ही पता चलेगा।

 

और पढ़ें- क्या फिर टल जाएगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कप्तान अय्यर ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला था मौका

15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें आयरलैंड दौरे के दोनों टी20 मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और पूरा दौरा बेंच पर ही बिताना पड़ा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने सवाल भी उठाए थे। अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें मौका देने की मांग और तेज हो गई है। अगर वैभव को डेब्यू का अवसर मिलता है, तो वह भारत के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत प्लेइंग XI?

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या वैभव सूर्यवंशी आज इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे?

अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्लेइंग इलेवन का ऐलान टॉस के समय किया जाएगा।

2. वैभव सूर्यवंशी का सोशल मीडिया पोस्ट क्यों वायरल हो रहा है?

उन्होंने "Grateful" के साथ Hourglass इमोजी शेयर की, जिसे फैंस उनके इंटरनेशनल डेब्यू का संकेत मान रहे हैं।

3. आयरलैंड सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिला?

उन्होंने टीम में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों टी20 मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और वे बेंच पर ही रहे।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Handsome Cricketers in World: ये हैं दुनिया के 10 सबसे हैंडसम क्रिकेटर्स!