Ind vs Eng Semi Final: आंकड़े भारत के साथ, लेकिन इतिहास इंग्लैंड के फेवर में, ये बल्लेबाज चला तो वारे-न्यारे

Published : Mar 03, 2026, 11:27 AM IST
Ind vs Eng

सार

India vs England Semi Final 2026: 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुंबई में भारत ने ज्यादातर टी-20 मैच जीते हैं और यहां 247 रन का बड़ा स्कोर भी बना चुका है, लेकिन आंकड़े फेवर में नहीं हैं। 

India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: 5 मार्च, शाम 7 बजे टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। दांव पर फाइनल का टिकट है। कागज पर देखें तो मुंबई का मैदान टीम इंडिया के लिए लकी रहा है। यहां भारत ने ज्यादातर टी-20 मैच जीते हैं, लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी है, जब बात सेमीफाइनल की आती है, तो रिकॉर्ड उतना मजबूत नहीं दिखता। यही वजह है कि इस मैच को 'करो या मरो' वाला मैच कहा जा रहा है।

होम ग्राउंड का भरोसा, लेकिन नॉकआउट की टेंशन

मुंबई में टीम इंडिया ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। यहां रन बनाना मुश्किल नहीं रहता, खासकर जब बैटर्स सेट हो जाएं, लेकिन मल्टीनेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का रिकॉर्ड बहुत चमकदार नहीं है। यानी लीग स्टेज में दबदबा, लेकिन नॉकआउट में आंकड़े भारत के फेवर में नहीं हैं। यही डर फैंस को परेशान करता है।

वानखेड़े स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने वानखेड़े में अब तक अपने लगभग 70% से ज्यादा टी-20 मैच जीते हैं। 2012 में भारत ने यहां पहला टी-20 इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और हार मिली थी, लेकिन उसके बाद तस्वीर बदली। भारत ने यहां कुल 7 टी-20 खेले, जिनमें से 5 जीते और सिर्फ 1 हारा है, लेकिन जब बात मल्टीनेशन टूर्नामेंट की आती है, तो चार बार खेले गए सेमीफाइनल में से भारत को सिर्फ एक बार ही जीत नसीब हुई है।

इंग्लैंड भी कमजोर नहीं

इंग्लैंड का रिकॉर्ड वानखेडे़ में मिलाजुला रहा है। कुछ मैच जीते, कुछ हारे, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ यह टीम दबाव में भी खेलना जानती है। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में यहां 4 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में जीत और दो में हार मिली है। दोनों हार उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थीं। इस बार टूर्नामेंट में मुंबई में खेले गए दो मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, वेस्टइंडीज से 30 रन से हारा। वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड यहां 2 मैच खेल चुका है, जिसमें एक जी और एक में हार है। यानी इंग्लैंड का रिकॉर्ड भी यहां संतुलित है, लेकिन वे बड़े मैच में चौंकाने की ताकत रखते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में इंग्लैंड अक्सर बड़े मैचों में खुद को साबित कर चुका है।

वानखेड़े की पिच क्या कहती है?

वानखेड़े की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद देती है। नई गेंद स्विंग करती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलने लगते हैं। मतलब पहले 5-6 ओवर बहुत अहम हो सकते हैं। जो टीम शुरुआती झटके से बच गई, वो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है या लक्ष्य का पीछा आसानी से कर सकती है।

वानखेड़े बड़े स्कोर वाला मैदान

इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां 200+ रन बनना हैरानी की बात नहीं रही। भारत का यहां सबसे बड़ा टी-20 स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ ही 247 रन का बनाया है, जो पिछले साल 2025 में ही आया था। दुनिया के सिर्फ दो ही बैट्समैन यहां सेंचुरी लगाई है, जिसमें से एक अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) है, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाए। यह इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

इसे भी पढ़ें- T20 WC 2026 Semifinal: भारत की इंग्लैंड से टक्कर, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Finals: सेमीफाइनल का किंग कौन? भारत किस नंबर पर, जानकर चौंक जाएंगे!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Sanju Samson News: 'काली शक्तियों को काली शक्तियां ही हरा सकती हैं', संजू सैमसन पर शर्मनाक कमेंट
T20 WC 2026 Semifinal: भारत की इंग्लैंड से टक्कर, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले