IND vs ENG: मुंबई में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन करेगा राज? पढ़ें पूरी पिच रिपोर्ट

Published : Feb 02, 2025, 10:19 AM IST
ind vs eng t20i mumbai

सार

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के पांचवां T20i मैच आज वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस श्रृंखला में 3-1 से आगे है। आईए जानते हैं, कि यहां के पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। 

Ind vs Eng Mumbai Pitch report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 T20i सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ सूर्यकुमार यादव की मेन इन ब्ल्यू इस मैच को जीतकर इंग्लैंड का 4-1 से सफाया करना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर जोश बटलर की टीम सम्मान के लिए मैदान में उतरेगी। साल 2019 के बाद भारतीय टीम ने एक भी T20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारी है। इस सीरीज पर भी भारत ने कब्जा जमा लिया है और 17वीं बार ऐसा हुआ है। इसी बीच आईए वानखेड़े की पिच के बारे में विस्तार से जानते हैं, कि कैसा यहां का वर्ताव रहने वाला है।

कैसा रहता है वानखेड़े का पिच?

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांचवें T20I मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेलने उतरेगी। आपके मन में कई तरह के सवाल चल रहे होंगे कि क्या मुंबई की पिच पर बल्लेबाजों के बल्ले से रन बरसेगा? या फिर गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले होगी? ऐसे में हम आपको बता दें, कि टीम इंडिया ने यहां पर अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं। जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम 3 मैच और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। यहां का हाइएस्ट स्कोर 20 ओवर में 240 रन है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। भारतीय टीम का विनिंग प्रतिशत 60 है।

गेंदबाजों के लिए कितना मददगार?

वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें, तो पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिला है। वहीं, स्पिन को विकेट निकालने में दिक्कत हुई है। पेसर्स ने कुल 87 विकेट लिए हैं। जबकि, स्पिन ने 41 विकेट झटके हैं। शुरूआत में तेज गेंदबाजों को हवा के कारण थोड़ी मदद मिलती है। वहीं, बाद में ओस आने की वजह से गेंदबाजी करना कठिन होता है।

IND vs ENG: पांचवें T20i के लिए मुंबई पहुंची टीम इंडिया, ताज होटल में हुआ स्वागत

बल्लेबाजों के लिए कैसा रहता है माहौल?

मुंबई की पिच पर बल्लेबाजों की थोड़ी मौज रहती है और यहां बड़ा स्कोर देखने को मिलता है। बाउंड्री छोटी होने के कारण इस ग्राउंड पर चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। शुरूआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी सीम मिलती है, जिसकी बड़ी वजह शाम के समय हवा होता है। ऐसे में शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर खेलना जरूरी हो जाता है। एक बार यदि किसी बल्लेबाज की आंखें, जम गई तो बड़ा पारी खेलना आसान हो जाता है।

मुंबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या करेगी?

पांचवें मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं, क्योंकि 8 मैचों में पहले बोलिंग करने वाली टीमों ने 63 प्रतिशत मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 38 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड ने 3 मैच यहां खेले हैं और 66 प्रतिशत मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस मैदान पर उनके बल्लेबाजों ने 230 रन हाइएस्ट बनाए हैं।

मुंबई में भारतीय टीम का स्क्वॉड:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के सामने 3 भारतीय बल्लेबाजों का संघर्ष जारी, 2 का खाता भी नहीं खुला

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: Seddon Park में कैसा रहेगा भारत का रिकॉर्ड? टॉस जीतने पर क्या चुनें कप्तान
IND vs NZ 5th T20: ईशान किशन की वापसी रही फ्लॉप! क्या आखिरी टी20 में वैभव सूर्यवंशी लेंगे उनकी जगह?