Ind vs Eng: इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों हराकर दर्ज की सीरीज में पहली जीत

Published : Jan 28, 2025, 10:31 PM ISTUpdated : Jan 28, 2025, 10:53 PM IST
England beat india by 26 runs

सार

Ind vs Eng: राजकोट में खेले गए तीसरे T20i में इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की। भारतीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

IND vs ENG: राजकोट में खेले गए तीसरे T20i में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की है। भारतीय गेंदबाजों के बाद इंग्लैंड के बॉलरों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलने का चांस नहीं दिया। जिसके चलते टीम इंडिया को यह मैच गंवाना पड़ा। भारत के लिए बैटिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने 40 रनों की पारी खेली। किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं किया।

कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं खेल पाए बड़ी पारी

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन वो भी 24 रन के स्कोर पर कार्स के शिकार बने। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर नहीं चला और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के हीरो तिलक वर्मा भी 18 रन बनाए और आदिल राशिद का शिकार बने। हार्दिक पांड्या अंत तक खड़े रहे और 40 रनों की पारी खेली। हालांकि, उससे टीम को कुछ फायदा नहीं मिला। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर 6 रन, अक्षर पटेल 15 रन और ध्रुव जुरेल 2 रन बनाए। जिसके चलते टीम इंडिया को 26 रनों से मैच गंवाना पड़ा।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया शानदार कमबैक

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेमी ओवरटर्न ने लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और ब्रैंडन कार्स को 2-2 विकेट और मार्क वुड, आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 5 मैचों की सीरीज में जीवित रखा है।

विराट कोहली 12 साल बाद डॉमेस्टिक में आएंगे नजर, यहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारतीय गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों का सरेंडर

राजकोट में खेले जा रहे तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबला पर नजर डालें, तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस जीता और बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड को बुलाया। जिसके जवाब में एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत की और दूसरे ही ओवर में फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बन गया। हालांकि, उसके बाद कप्तान बटलर और बेन डकेट ने पारी को संभाला 76 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन, जैसे ही जोश 24 रन बनाकर आउट हुए वैसे ही तुरंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे डकेट भी 51 रन पर अक्षर पटेल का शिकार बन गए। उसके बाद पतझड़ की तरह विकेट गिरने शुरू हुए और सारे बल्लेबाज एक के बाद एक करके पवेलियन लौट गए। लियम लिविंगस्टन ने 43 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन अंत में वह भी आउट हो गए।

 

वरुण चक्रवर्ती बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ 

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने एक बार फिर वैसा ही किया, जैसा उन्होंने कोलकाता और चेन्नई मुकाबले में करके दिखाया था। वरुण चक्रवर्ती ने राजकोट में भी स्पिन का जादू चलाया और 4 ओवर में 24 रन 5 विकेट चटकाए। वहीं, हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले। रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को भी 1-1 विकेट मिला। लंबे समय बाद वापसी कर रहे मोहम्मद शमी 3 ओवर में 25 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। शमी इस मैच में पहले जैसे लय में दिखाई नहीं दिए।

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng: वरुण चक्रवर्ती ने बजाया इंग्लैंड के बैजबॉल का बैंड, उड़ा दिए होश

 

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा से क्या कहा? देखिए साउथ अफ्रीका से हार के बाद का Video