IPL 2025 में RCB के लिए खेलने उतरेंगे एबी डिविलियर्स? इस टीम के बने कप्तान

Published : Jan 28, 2025, 05:07 PM ISTUpdated : Jan 28, 2025, 05:08 PM IST
Ab de villiers comeback

सार

Ab De villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स दोबारा से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। वह WCL में कप्तानी की जिम्मेदारी उठाएंगे। RCB के लिए भी उन्होंने बड़ी बात कही है। 

Ab Devilliers comeback: पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से कमबैक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आरसीबी फैंस के लिए भी यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि आईपीएल 2025 का महाकुंभ कुछ ही दिनों शुरू होने वाला है। अब मिस्टर 360 के द्वारा दी गई हिंट ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया है, कि वह क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। साथ ही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी एबीडी ने कुछ कहा है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने एक शो के दौरान क्रिकेट में वापसी को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने रनिंग बिटवीन द विकेट्स शो में बातचीत करते हुए बताया कि वह वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, उनके द्वारा इस बात की भी पुष्टि हुई, कि इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग IPL खेलने के लिए नहीं उतर रहे हैं।

मेरे ऊपर बनाया जा रहा है दबाव- डिविलियर्स

एबीडी ने शो के दौरान बताया कि "इस समय भी मैं दोबारा से क्रिकेट के मैदान पर उतर सकता हूं। लेकिन, इसकी कोई गारंटी नहीं है। मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं, कि मेरे चाइल्ड मुझपर दबाव बना रहे हैं जिसके कारण मुझे ऐसा लगता है कि उनके साथ प्रैक्टिस के लिए नेट्स में जाना चाहिए। मुझे मेरा बेटा बोलिंग मशीन से गेंदबाजी करके बैटिंग का अभ्यास करवा सकता है। यदि मैं इसे इंजॉय करता हूं, तो दोबारा से कैजुअल क्रिकेट खेलने उतर सकता हूं।"

विराट कोहली 12 साल बाद डॉमेस्टिक में आएंगे नजर, यहां देख सकते हैं लाइव मैच?

'सही से काम कर रही हैं मेरी आंखें'

गेंद को सही से वॉच करने के लिए आंखों की रोशनी का सही होना जरूरी है। ऐसे में उन्हेंने अपनी नजरों को लेकर कहा कि "मैं देखना चाहूंगा कि क्या मेरी आंखें सही से काम कर रही हैं। एक थोड़ी सा ब्लर है और दूसरी प्रॉपर वर्क कर रही है।"

इस लीग में कप्तानी करेंगे एबी डिविलियर्स

वर्ल्ड चैंपियनशिप का लीजेंड (WCL) के दूसरे सीजन में एबी डिविलियर्स खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। वह WCL 2025 में गेम चेंजर साउथ अफ्रीका चैंपियन टीम के लिए कप्तानी करेंगे। इस लीग में रिटायर हुए खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Trisha Gongadi ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, T20i वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ ऐसा

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...