IND vs NZ: फ्री में मैच देखने का जुगाड़ नहीं मिला? ₹77 और ₹95 में ऐसे देखें SonyLIV पर पूरा मुकाबला

Published : Nov 10, 2026, 07:00 AM IST
SonyLIV Cricket Live Streaming

सार

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मोबाइल पर देखने के लिए SonyLIV का महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। Jio के ₹77 और Vi के ₹95 वाले रिचार्ज प्लान में SonyLIV मोबाइल एक्सेस का फायदा मिल सकता है।

India vs New Zealand Live Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया और मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड टीम के बीच यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। अगर आप भी मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, लेकिन आपके पास SonyLIV का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान के साथ SonyLIV का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं। खास बात यह है कि Jio और Vi के कुछ चुनिंदा प्लान में 100 रुपये से भी कम खर्च करके लाइव क्रिकेट देखने का फायदा मिल सकता है।

IND vs NZ 3rd ODI: मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे

तारीख: मंगलवार, 10 नवंबर 2026

मैदान: सेडन पार्क, हैमिल्टन

टीवी पर लाइव: Sony Sports Network

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट

Jio का ₹77 वाला रिचार्ज, मिलेगा SonyLIV का एक्सेस

अगर आप रिलायंस जियो (Jio) का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ₹77 का डेटा पैक एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। इस पैक में 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसकी डेटा वैलिडिटी 5 दिनों की है, जबकि इसके साथ मिलने वाला SonyLIV सब्सक्रिप्शन 30 दिनों के लिए उपलब्ध बताया गया है। इसका फायदा यह है कि आपको अलग से SonyLIV का सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, यह डेटा ऐड-ऑन पैक है, इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपना एक्टिव बेस प्लान और MyJio ऐप में OTT बेनिफिट की उपलब्धता जरूर जांच लें।

Jio ₹77 पैक के फायदे:

कीमत: ₹77

हाई-स्पीड डेटा: 3GB

डेटा पैक वैलिडिटी: 5 दिन

SonyLIV एक्सेस: 30 दिन

एक्सेस के लिए JioTV ऐप और रजिस्टर्ड Jio नंबर का इस्तेमाल करें।

और पढे़ं- IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में सिराज-कुलदीप की होगी वापसी? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

Vi का ₹95 वाला प्लान, 28 दिनों तक SonyLIV मोबाइल सब्सक्रिप्शन

अगर आप वोडाफोन-आइडिया (Vi) का सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास भी कम कीमत में मैच देखने का विकल्प है। Vi के ₹95 वाले डेटा पैक में 4GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 14 दिनों की है। इसके साथ 28 दिनों के लिए SonyLIV Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस प्लान की खास बात यह है कि आप SonyLIV ऐप पर अपने मोबाइल से लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं। हालांकि, इस डेटा पैक में अलग से सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती। इसलिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव सर्विस प्लान होना जरूरी है।

Vi ₹95 पैक के फायदे:

कीमत: ₹95

हाई-स्पीड डेटा: 4GB

डेटा पैक वैलिडिटी: 14 दिन

SonyLIV Mobile सब्सक्रिप्शन: 28 दिन

इस्तेमाल के लिए Vi ऐप में SonyLIV का बेनिफिट क्लेम करना होगा।

मोबाइल पर SonyLIV कैसे चलाएं? जानें पूरा तरीका

अगर आपने Jio या Vi का ऐसा रिचार्ज कराया है, जिसमें SonyLIV का सब्सक्रिप्शन मिलता है, तो मोबाइल पर मैच देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।

Jio यूजर्स के लिए:

  • सबसे पहले MyJio ऐप में जाकर अपने रिचार्ज और OTT बेनिफिट की पुष्टि करें।
  • मोबाइल में JioTV ऐप डाउनलोड या अपडेट करें।
  • उसी Jio नंबर से लॉगिन करें, जिससे रिचार्ज किया गया है।
  • OTP के जरिए नंबर वेरिफाई करें।
  • JioTV पर उपलब्ध SonyLIV कंटेंट सेक्शन में जाकर लाइव मैच देखें।

Vi यूजर्स के लिए:

  • सबसे पहले Vi ऐप खोलें।
  • अपने नंबर पर ₹95 वाले SonyLIV ऑफर की उपलब्धता जांचें।
  • रिचार्ज के बाद Vi ऐप में SonyLIV बेनिफिट क्लेम करें।
  • SonyLIV मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने रजिस्टर्ड Vi नंबर से लॉगिन करके सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करें।
  • अब लाइव स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर मैच का आनंद लें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 3rd ODI: हैमिल्टन में भिड़ेंगे भारत न्यूजीलैंड, जानें कब-कैसे और कहां देखें LIVE मुकाबला
IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: HD में कहां और कैसे देखें भारत न्यूजीलैंड का मैच?