
India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए भी ये करो या मरो वाला मैच होने वाला है। ऐसे में तीसरे वनडे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले की तारीख, वेन्यू, टीवी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क (Seddon Park) में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है।
इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दर्शक मोबाइल और अन्य डिवाइस पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी।
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।