IND vs NZ Playing 11: चौथे वनडे में भारत की बदलेगी टीम, जानें कौन होगा टीम में शामिल

Published : Nov 12, 2026, 08:00 PM IST
India vs New Zealand Playing 11

सार

IND vs NZ 4th ODI 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी। जानें भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है...

India vs New Zealand Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान पर होगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी नजरें चौथा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं, जिसके बाद आखिरी दो वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं चौथे वनडे की संभावित प्लेइंग XI...

IND vs NZ 4th ODI: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन न्यूजीलैंड के बे ओवल, माउंट माउंगानुई में होगा।

मैच: न्यूजीलैंड vs भारत, चौथा वनडे

तारीख: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

मैदान: बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टॉस का समय: सुबह 7:00 बजे (IST)

मैच शुरू होने का समय: सुबह 7:30 बजे (IST)

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा ODI: टीवी पर कहां देखें लाइव?

अगर आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो यह मुकाबला Sony Sports Network के चैनलों पर उपलब्ध होगा। क्रिकेट फैंस अपने टीवी और DTH कनेक्शन के जरिए Sony Sports के संबंधित चैनल पर मैच देख सकते हैं।

और पढे़ं- IND vs NZ: मैच रद्द होने का भी है वर्ल्ड रिकॉर्ड, 44-44 मैचों के साथ टॉप पर ये 2 देश, देखें टॉप-5 लिस्ट

श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कप्तानी

चौथे और पांचवें वनडे में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। शुभमन गिल टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं, जबकि केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, ईशान किशन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी सभी की नजरें रहेंगी। रोहित पहले दो मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहले वनडे में शून्य और दूसरे में 23 रन बनाए थे। दूसरी तरफ, विराट कोहली ने पहले वनडे में 51 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली थी।

IND vs NZ 4th ODI: भारत की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उपलब्ध खिलाड़ियों और टीम संयोजन के आधार पर संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हो सकती है:

रोहित शर्मा

ऋतुराज गायकवाड़

विराट कोहली

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

तिलक वर्मा

अक्षर पटेल

नमन धीर

अर्शदीप सिंह

कुलदीप यादव / यश ठाकुर

ग़ुरनूर बराड़ / औकिब नबी

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

फिन एलन

विल यंग

मार्क चैपमैन

निक केली

मिचेल सैंटनर (कप्तान)

माइकल ब्रेसवेल

मिचेल हे (विकेटकीपर)

क्रिस्टियन क्लार्क

जैकब डफी

लॉकी फर्ग्यूसन

मैट फिशर

सीरीज में 2-0 से आगे है टीम इंडिया

भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच रद्द हो गया। अब भारत की कोशिश चौथा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में श्रेयस अय्यर क्यों बने कप्तान? 3 प्लेयर हुए बाहर
IND vs NZ 4th ODI: रोहित संग ओपनिंग करें ईशान किशन, पूर्व क्रिकेटर की प्लेइंग XI में कौन-कौन?